चंदौली

चंदौली। धर्मगुरुओं संग सीओ ने की बैठक


चंदौली। आगामी त्यौहार होली और शबे.बरात को लेकर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर रविवार को सदर कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक सुखराम भारती व क्षेत्राधिकारी अनिल राय के नेतृत्व में नगर के सभ्रांत नागरिकों व धर्मगुरुओं संग पीस कमेटी की बैठक की गयी। और आगामी त्यौहार को लेकर लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी त्यौहार होली व शबे.बारात को एक साथ मिलजुलकर शान्ति व सौहार्दपूर्वक आपसी भाईचारे के साथ मनाए। किसी भी तरह झूटी अफवाहों व खबरों पर ध्यान ना दे। अफवाह फैलाने वालों व अराजकतत्वों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्यवाही करेगी। कहा कि सभी लोग एक.दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। त्योहारों को सौहार्दपूर्ण व शांति वातारण में मनाने के साथ शांति.व्यवस्था बनाए रखे। और किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें। और अफवाह फैलाने वालों के बारे में तत्काल पुलिस को सूचित करें। सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने होली पर हुड़दगियों को सचेत करते हुए कहा की सार्वजनिक स्थानों पर असमाजिक तत्वों व युवको द्वारा शराब का सेवन किया गया तो पुलिस उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाएगी। वही पीडीडीयू नगर कोतवाली में थाना अध्यक्ष ब्रजेश चंद्र तिवारी ने आगामी त्यौहार होली व शबे.बरात को लेकर नगर के सभ्रान्त नागिरिको व धर्मगुरूओं अपील किया कि त्यौहार को आपसी भाई चारे के साथ मानए और इसके लिए आम जन्म मानस को भी जागरूक करें। इलिया थाना परिसर में रविवार को पुलिस शांति समिति की बैठक क्षेत्रधिकारी रामवीर सिंह व थानाध्यक्ष अमित कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में होली और शब.ए.बरात पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। यह आपसी सद्भाव और भाईचारे का भी प्रतीक है। वहीं दूसरी ओर मुस्लिम भाईयों का शब.ए.बरात पर्व भी है। इसे सभी सौहार्द पूर्वक मनाएं।