चंदौली

चंदौली। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ शिविर का आयोजन


चंदौली। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के अनुपालन में एव माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री ज्योति कुमार त्रिपाठी के निर्देश में 29 मार्च 2022 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संबंध में एक शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत खरुझा वनवासी बस्ती में किया गया। जिसमे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल जज सीनियर डिवीजन श्री विभांशु सुधीर ने बताया की महिला अपने जीवन में माता, पिता, बेटी, बहन की भूमिका निभाती है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का उद्देश्य समाज में पनपते लिंग असुंतलन को नियंत्रित करना है। इस अभियान के द्वारा कन्या भू्रण हत्या के विरुद्ध आवाज उठाई गई है। इस अभियान के द्वारा समाज में लड़कियों को सम्मान अधिकार दिया गया है। लोगो को लड़कियों को बचाना चाहिए और सम्मान करना चाहिए वो पूरे संसार का निर्माण करने की शक्ति रखती है पारा विधिक स्वयं सेवक रजनीश कुमार ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जिसमे गांव के बबलू, राधेश्याम, नामा, लखपत्ती, बुल्लू, मंजू, सतीश, चंद्रभूषण, मुन्ना, राजेंद्र, महेंद्र लोग मौजूद रहे।