चंदौली

चंदौली। राजनीत में मजबूत स्तम्भ बने महिलाएं:मेनका


चंदौली। भाजपा महिला मोर्चा चंदौली का जिला प्रशिक्षण वर्ग जिलाध्यक्ष सुषमा जायसवाल के कुशल नेतृत्व में अयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि श्रीमती मेनका चौरसिया क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा सहित विशिष्ट अतिथियों में मेनका सिंह, रुद्रा पाण्डेय, गीता रानी गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता इत्यादि ने दीप प्रज्ज्वलन कर माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण के साथ ही स्व० श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं स्व० दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर के इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया। अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत अभिभाषण किया। प्रथम सत्र में वक्ता श्रीमती मेनका चौरसिया ने राजनीति में महिलाओं के लिए व्यक्तिगत और राजनीतिक चुनौतियाँ विषय पर प्रकाश डालने के साथ ही महिलाओं को इन चुनौतियों का सामना करते हुए खुद को एक मजबूत स्तम्भ के रूप में स्थापित करने का आह्वान किया। इस सत्र की अध्यक्षता श्रीमती सुनिता मिश्रा, क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी ने किया। इस अंतिम सत्र की अध्यक्षता श्रीमती पूजा जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष ने किया। इस अवसर पर प्रियंका तिवारी, लक्ष्मी गुप्ता, पूजा पाण्डेय, सुनिता मिश्रा, सीता पाण्डेय, आरती जायसवाल, पूजा जायसवाल, सलोनी सिंह राठौर सहित महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित थीं।