चंदौली

चदौली। बच्चों को तीसरी लहर से बचाने के विशेष प्रबन्ध: डा० सी०एस० झा


मुगलसराय। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के दिशा निर्देशन में डीडीयू मंडल के रेल कर्मियों व उनके परिजनों को उत्तम चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आर के मिश्रा के नेतृत्व में मंडल के चिकित्सा विभाग द्वारा डीडीयू जंक्शन स्थित मंडल रेल चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। तथा उसमें निरंतर बढ़ोतरी की जा रही है। वरीय मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सी एस झा के अनुसार विशेषज्ञों द्वारा कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के भी अधिक प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। इस संभावना पर गंभीरता से कार्य करते हुए मंडल रेल चिकित्सालय में कोरोना प्रभावित बच्चों के इलाज हेतु बाल चिकित्सा सुविधाओं को लेकर सुदृढ़ तैयारी की गई है। मंडल के चिकित्सा विभाग द्वारा कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर तैयारी के क्रम में डीडीयू जंक्शन स्थित मंडल रेल चिकित्सालय में बच्चों के इलाज हेतु समर्पित 5 पीडियाट्रिक आईसीयू बेड उपलब्ध कराए गए हैं। पांचों पीडियाट्रिक आईसीयू बेड पर इनवेसिव और नॉन.इनवेसिव दोनों तरह के वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा बच्चों के इलाज हेतु समर्पित 15 बेड का सामान्य पीडियाट्रिक वार्ड भी तैयार किया गया है। साथ ही संबंधित सभी दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।