चंदौली

चन्दौली। अभिषेक बने किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष


चकिया। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के बनने पर गांधी पार्क में शनिवार को फूल मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अभिषेक मिश्रा विकासखंड के मुजफ्फरपुर के रहने वाले है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों को नामित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। वही भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह ने शुक्रवार को अभिषेक मिश्रा को मनोनीत कर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश की सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को आम जनमानस के एक एक व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। जिसके प्रति लोगों को जगह जगह पर कैंप लगाकर इस बाबत जानकारी दी जाएगी। जिससे शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक आसानी से पहुंचाया जा सके। जिसके लिए मोदी व योगी योगी सरकार सभी नागरिकों के लिए एक सम्मान योजनाओं का विकास लगातार कर रही है जिससे हमारा देश और प्रदेश विकास की राह पर आगे बढ़ता रहे। इस दौरान उमाशंकर सिंह, पंकज दुबे, प्रधान संघ अवधेश सिंह यादव, अरविंद पाण्डेय, नागेश पांडेय, राजेश पांडेय, कैलाश जायसवाल, संजय दुबे, राजेश मौर्या, राघवेंद्र प्रताप सिंह, तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।