सकलडीहा। शांतिपूर्ण और निर्भिक होकर लोगों को मतदान कराने के लिये पुलिस प्रशासन लगातार कवायद में जुटा हुआ है। इस क्रम में सकलडीहा सीओ अनिरूद्ध सिंह सर्किल के विभिन्न थाना क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को निर्भिक और निडर होकर मतदान करने के लिये जागरूक कर रहे है। इसके साथ ही गांव गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस कर्मियों को प्रतिदिन भ्रमण शील रहने का निर्देश दिया। इसके साथ थाने पर आने वाली महिला और ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण करने को कहा। आगामी सात मार्च को अन्तिम चरण में विधान सभा का चुनाव होना है। इसको लेकर अध्र्य सैनिक बल थाना प्रभारियों के साथ लगातार चक्रमण कर रही है। वही पुलिस अधीक्षक से लेकर एडीशनल एसपी भी लोगों को निर्भिक होकर मतदान करने की अपील कर रहे है। इस क्रम में सीओ सकलडीहा अनिरूद्ध सिंह सकलडीहा, बलुआ, धीना और कंदवा थाने पहुंचकर लोगों की फरियाद सुनने के साथ सुरक्षा का भरोशा दिलाने का निर्देशित किया। इस दौरान ग्रामीणो से मिलकर लोगों को निर्भिक और निडर होकर मतदान करने की अपील किया। अंत में दबंग और आवंछनिय तत्वों की पहचान कर कार्रवाई को बताया। इस बाबत सीओ अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के तहत मतदान की प्रक्रिया को पूरा कराया जायेगा।
Related Articles
चंदौली।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने गांव में किया भ्रमण
Post Views: 378 सकलडीहा। शांतिपूर्ण मतदान और कोरोना कफ्र्यू को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। शुक्रवार को ज्वांइट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम गांवों में भ्रमण कर लोगों से नाइट कफ्र्यू का सख्ती से पालन करने की हिदायत दिया। इस दौरान डोर टू डोर गांवों में भ्रमण कर लोगों को सोशल […]
चंदौली। रुट मार्च निकालकर दिया सुरक्षा का संदेश
Post Views: 480 इलिया।विधान सभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा व शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस विभाग लगातार सक्रियता बरत रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को सीओ रामवीर सिंह के नेतृत्व में स्थानीय कस्बा बाजार में रुट मार्च निकाल व्यापारियों और आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिया। पीएसी व पुलिस […]
चंदौली।जनता को मंत्री, विधायक, अधिकारी कर रहे गुमराह
Post Views: 479 सकलडीहा। विधान सभा का चुनाव नजदीक है। इसके बाद भी सरकार के अधिकारी से लेकर मंत्री और विधायक जनता को गुमराह कर रहे है। सोमवार को प्रबुद्धजन सहित विभिन्न संगठन के लोगों ने बैठक कर विधान सभा की समस्याओं को लेकर विरोध जताया। इस दौरान आगामी दस सितम्बर को तहसील मुख्यालय पर […]