News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

चन्नी के ‘यूपी के भइयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है’ वाले बयान पर बवाल,


नई दिल्ली, । पंजाब में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा यूपी और बिहार के लोगों के खिलाफ दिए बयान के बाद सियासी घमासान छिड़ गया है। भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सीएम चन्नी के साथ-साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट करते हुए कहा कि मंच से पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी, बिहार वालों को अपमानित करते हैं और प्रियंका वाड्रा बगल में खड़ी होकर हंस रही हैं। तालियां बजा रही हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या ऐसे कांग्रेस देश और यूपी का विकास करेगी? लोगों को आपस में लड़ाकर?

क्या कहा भाजपा नेता अमित मालवीय ने

भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा करते हुए करते कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पंजाब चुनाव प्रचार के दौरान यूपी और बिहार के लोगों का अपमान किया है। ‌ साथ ही उन्होंने कांग्रेस की राजनीति पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा, ‘मुख्यमंत्री (चरणजीत सिंह चन्नी) मंच से यूपी और बिहार के लोगों का अपमान करते हैं और (कांग्रेस महासचिव) प्रियंका गांधी वाड्रा पास खड़े रहकर हंस रही हैं और ताली बजा रही हैं।’ आगे उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, ‘ऐसे कांग्रेस यूपी और देश का विकास कैसे करेगी? लोगों को आपस में लड़ा कर?’