रांची

छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण


छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण
रांची। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर शहर के विभिन्न छठ घाटों के आयोजकों ने छठ पूजा की तैयारी चालू कर दी है। रांची जिला युवा छठ पूजा समिति एक प्रतिमंडल अध्यक्ष सुरजभान सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर आयोजकों मुलाकात की और पूजा को सफल बनाने में आयोजकों के साथ कदम से कदम मिलाकर रांची जिला युवा छठ पूजा समिति साथ देगी। साथ ही सदस्यों ने दीपावली विसर्जित मूर्तियों को देख की घाटो साफ सफाई की अध्यक्ष सूरजभान सिंह (सूरज) ने कहा कि व्रतियों के सहायता के लिए विभिन्न घाटों पर मेडिकल टीम और हमारे सदस्य रहेंगे मौजूद और आर्थिक संकट झेल रहे श्रद्धालुओं को भी हर यथासंभव मदद पहुंचाएगी हमारी समिति ताकि किसी के घर के महापर्व रूके ना और इस छठ पूजा को हमें विश्व पटल पर ले जाना है। मौके पर मुख्य रुप से महामंत्री नवीन कुमार, उज्जवल साहू, प्रियांशु मलिक, अंकुश करमाकर, रोशन सिंह राजपूत, दीपक चैरसिया, श्याम बाबू, छोटू चैधरी, मनु कुमार, अविनाश सिन्हा ,मानिक कुमार ,रवि गुप्ता ,अविनाश गिरी, रोहन, अमर केसरी, आदि समिति के सदस्य मौजूद रहे।