पटना

छपरा: जाली नोट गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार


छपरा। सारण पुलिस की तत्परता से जाली नोट बनाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को खैरा थाना अंतर्गत हल्दी छपरा से गिरफ्तार करने में सारण पुलिस को कामयाबी मिली है, सारण पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है, इस गिरोह में शामिल अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। संतोष कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय मे आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि  गिरफ्तार अपराधी नोट बनाने का काम करते थे तथा स्थानीय स्तर पर इनका असली नोट मिलाकर चलाते थे।

इस गिरोह का नेपाल से भी कनेक्शन था। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सारण पुलिस ने यह कार्रवाई  एसआईटी गठित कर छापामारी की जिसमें चार लोगों को हल्दी छपरा से गिरफ्तार किया गया है। इन चारों अपराधियों के पास से जाली नोट छापने का एक कलर प्रिंटर,  दो मोबाइल,  एक मोटरसाइकिल तथा 333,000 का नकली नोट बरामद किया गया है।

एसपी ने यह भी बताया कि। गिरफ्तार शोएब राजा उर्फ हिकायत हल्दी छपरा खैरा, राजा कुमार खैरा, मो. गुड्डू खैरा एवं अनवर अली हल्दी छपरा खैरा के निवासी हैं। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के क्रम में बताया कि इनका नेपाल से भी कनेक्शन था जहां से जाली नोट मंगवाते थे। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के आधार पर इनका मुख्य सरगना एवं इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

इस गिरोह के सदस्य जाली नोट को स्थानीय स्तर पर असली नोट मिलाकर चलाने का काम करते थे। टीम में शामिल पुलिस अवर निरीक्षक रामसेवक रावत,  खैरा थाना अध्यक्ष सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।