पटना

छपरा: बाढ़पीडि़तों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करायें : नीतीश


चिकित्सकीय जांच केंद्र और सामुदायिक किचेन का सीएम ने किया निरीक्षण

छपरा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाये गये आपदा राहत केन्द्र का निरीक्षण किया गया। बाढ़ राहत आपदा केन्द्र में कार्यरत कम्यूनिटी किचेन एवं चिकित्सकीय जाँच केन्द्र का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने मुसेपुर चकिया पर बने राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात भी की। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगां से मास्क पहने रहने की अपील की। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्य करने की नसीहत भी दी।

बाढ़ राहत शिविर में बने चिकित्सकीय केन्द्र पर जाकर चिकित्सकों को बाढ़ पीड़ित लोगों की चिकित्सकीय जाँच कर उन्हें दवा भी उपलब्ध कराने को कहा। बाढ़ राहत शिविर में बने कम्यूनिटी किचेन के जरिये उपलब्ध भोजन के बारे में भी बाढ़ पीड़ितों से जानकारी ली। बाढ़ पीड़ितों ने भोजन की गुणवत्ता पर संतोश जताया। मुख्यमंत्री ने कम्यूनिटी किचेन में जाकर स्वयं खाना बनाने हेतु प्रयोग किये जा रहे सामग्रियों को देखा एवं रसोईया को मास्क लगाकर ही खाना बनाने को कहा।

खाने खिलवाते समय भी मास्क का प्रयोग निश्चित रुप से करे इसका ध्यान रखने को कहा गया। उन्होंने हर तरह का संभव सहायता अविलम्ब उपलब्ध कराने का निदेश जलाधिकारी सारण को दिया। माननीय मुख्यमंत्री के साथ मंत्री जल-संसाधन एवं सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग श्री संजय कुमार एवं विभिन्न विभाग के प्रधान सचिव, आयुक्त सारण प्रमंडल, डीआईजी सारण, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सारण के साथ बड़ी संख्या में जिलास्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।