Latest News मध्य प्रदेश

जबलपुर में अखिल भारतीय राज्य न्यायिक अकादमिक निदेशकों के रिट्रीट को संबोधित कर रहे राष्ट्रपति,


भोपाल,। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज यानी शनिवार से दो दिन मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। आज वह जबलपुर पहुंच गए हैं। डुमना एयरपोर्ट पहुंचे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल आनंदीबेन द्वारा गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। जबलपुर में अखिल भारतीय राज्य न्यायिक अकादमिक निदेशकों के रिट्रीट को वह संबोधित कर रहे है। इस कार्यक्रम का आयोजन मानस भवन में हुआ है। जानें संबोधन के सभी जरूरी जानकारी।

रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति शाम 6:30 बजे सर्किट हाउस से नर्मदा तट ग्वारीघाट के लिए रवाना होंगे और यहां मां नर्मदा की संध्या महाआरती में शिरकत करेंगे। वे शाम शाम 7:30 बजे के बाद मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के लिए भी रवाना होंगे और रात्रि भोज के बाद करीब 9 बजे सर्किट हाउस में वापस होंगे।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह करीब 8.45 बजे शासकीय विमान से डुमना एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां उन्होंने बादाम का पौधा रोपा था। यही नहीं एयरपोर्ट पर प्रदेश के आयुष एवं जल संसाधन राज्य मंत्री श्रामकिशोर कांवरे और विधायक अशोक रोहाणी ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस अवसर पर संभागायुक्त बी. चन्द्रशेखर, आईजी पुलिस भगवत सिंह चौहान, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा भी मौजूद थे।

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 14 मार्च को मिर्जापुर और सोनभद्र का दौरा है। राष्ट्रपति का विंध्याचल से गहरा नाता जुड़ा है। राष्ट्रपति विंध्याचल की प्रत्येक गलियों की अच्छी जानकारी रखते हैं। इतना ही नहीं वे विंध्याचल के नामचीन चेहरों को भी भलीभांति जानते व पहचानते हैं।