News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

UP Election 2022: प्रियंका गांधी के बड़े अभियान को झटका,


लखनऊ,। उत्तर प्रदेश में करीब तीन दशक से सत्ता का वनवास झेल रही देश के सबसे बड़े राजनैतिक दलों में से एक कांग्रेस को नया कलेवर भी रास नहीं आ रहा है। उत्तर प्रदेश में अब कांग्रेस की बागडोर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथ में हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा के उत्तर प्रदेश में बिना किसी दल के गठबंधन के 403 सीट पर चुनाव लड़ने के अभियान को ही झटका लगने लगा है। यहां पर पार्टी ने जिनको प्रत्याशी घोषित किया है, वही लोग पार्टी को छोड़कर अन्य दल का दामन थाम रहे हैं। हालांकि प्रियंका गांधी के प्रदेश का प्रभारी बनने के बाद से ही पुराने कांग्रेस तथा विधायक पार्टी को छोड़ने लगे थे, लेकिन चुनाव के लिए पार्टी के तीन प्रत्याशियों के पार्टी को छोड़नेसे बड़ा फर्क पड़ने वाला है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी को नए कलेवर में लाने का प्रयास किया है। इसी क्रम में उन्होंने 403 सीट में से 40 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित भी की है। युवाओं पर अधिक भरोसा जताने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा को उनके ही झटका लगा है। चुनावी मझधार में कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रियंका गांधी के भरोसे को तोड़कर दूसरे दलों में शामिल हो रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में चुनाव की घोषणा से पहले ही कई विधायक व विधान परिषद सदस्यों ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा तथा समाजवादी पार्टी का दामन थापा। चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद से तो इनकी संख्या बढऩे लगी। कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका तो तब लगा जब उनके घोषित प्रत्याशियों में से तीन ने दूसरे दल का दामन थाम लिया। प्रियंका गांधी के लिए अब तो उत्तर प्रदेश चुनावी राह और भी मुश्किल होती जा रही है।

कांग्रेस को गढ़ में ही लगा झटका

रायबरेली तथा अमेठी के बाद रामपुर को भी कांग्रेस का बड़ा गढ़ माना जाता है। प्रियंका गांधी ने यहां की चमरौआ विधानसभा सीट से खान युसूफ अली तथा स्वार-टांडा से हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया थïा। इनमें से खान यूसुफ अली तो समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे, जब उनको समाजवादी पार्टी से टिकट नहीं मिला तो फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। स्वार-टांडा से हैदर अली खान उर्फ हमजा मिंया तो नवाब खानदान के हैं। टिकट मिलने के बाद इन्होंने भी पार्टी छोड़ दी। हमजा मियां अपना दल (एस) में शामिल हो गए हैं। इनको अपना दल ने प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। इन दो के अलावा बरेली कैंट सीट से घोषित कांग्रेस उम्मीदवार सुप्रिया ऐरन ने भी पार्टी छोड़ दी है। इनके पति प्रवीण सिंह एरन कांग्रेस से बरेली से सांसद हुआ करते थे और सुप्रिया एरन भी कांग्रेस के टिकट पर बरेली से दो बार महापौर बनीं थी। यह परिवार भी पुराना कांग्रेसी परिवार था, अब यह लोग समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। समाजवादी पार्टी ने सुप्रिया एरन को बरेली कैंट से प्रत्याशी भी घोषित किया है।

रुहेलखंड क्षेत्र के कांग्रेस के बड़े नेताओं ने छोड़ा साथ

कांग्रेस छोडऩे वाले तीनों ही नेता रुहेलखंड से आते हैं और अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखते हैं। रामपुर की चमरौआ सीट से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी खान यूसुफ अली सपा में शामिल हो गए थे, लेकिन अखिलेश ने उन्हें टिकट नहीं दिया। वह फिर से कांग्रेस में हैं। अभी टिकट फाइनल नहीं हो पाया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और करीब दो दशक से बरेली में कांग्रेस का झंडा उठाने वाले पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कांग्रेस छोड़ दी। उनके साथ उनकी पत्नी सुप्रिया ऐरन ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। सुप्रिया ऐरन को प्रियंका गांधी ने बरेली कैंट से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन साइकिल पर सवार होने के बाद सपा ने उन्हें इसी सीट से टिकट दे दिया है। प्रवीण ऐरान बरेली से सांसद रहे हैं तो सुप्रिया ऐरान बरेली की महापौर रह चुकी हैं।

रामपुर के नवाबी खानदान से हैं हमजा मिंया

रामपुर के स्वार-टांड से टिकट मिलने के बाद भी कांग्रेस छोडऩे वाले हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां रामपुर से पूर्व बेगम नूरबानों के पोते हैं और पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खान उर्फ नवेद मियां के बेटे हैं। काजिम अली रामपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं और आजम खान के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं