पटना

जहानाबाद: अपर पुलिस महानिदेशक करुणा सागर के सम्मानित होने पर लगा बधाईयों का तांता


पीड़ित मानवता की सेवा में सदैव रहते है आगे

जहानाबाद। मानवीय संवेदना से लवरेज जहानाबाद की सेवा करने वाले भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री करुणा सागर,निदेशक, आधुनिकीरण,ब्यूरो ऑफ़ पुलिस रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट दिल्ली को वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड एवं इंडो यूके कल्चरल फ़ोरम द्वारा प्राइड ऑफ़ इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

अपनी सेवा भावना से जहानाबाद के जन-जन में जगह बना चुके अपर पुलिस महानिदेशक श्री करुणा सागर के सम्मानित होने की खबर मिलते ही यहां के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं आम लोगों के चेहरे खिल उठे। लोगों की बातों से ऐसा लग रहा है, जैसे जहानाबाद सम्मानित हुआ। बधाईयों का तांता लग गया।

बधाई देने वालों में प्रो. डॉ. रविशंकर, प्रो. श्यामाकांत शर्मा, प्रो. डॉ. रविशंकर, पूर्व प्राचार्य डॉ. चंद्रभूषण शर्मा, प्रो. उपेंद्र शर्मा, समाजसेवी प्रह्लाद भारद्वाज, मार्कण्डेय कुमार आजाद, प्रो. कृष्ण मुरारी, शिक्षक बलिराम शर्मा, शिवपूजन शर्मा, रमेश चन्द्र विद्यार्थी, रेडक्रॉस सोसायटी जहानाबाद के चेयरमैन प्रो. सत्येंद्र कुमार, सचिव विश्वनाथ प्रसाद, वाइस चेयरमैन मुकेश कुमार, कोषाधयक्ष राजकिशोर प्रसाद, रेडक्रॉस सोसायटी जहानाबाद प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य देवेंद्र शर्मा, रमलखन यादव, दीपक कुमार, कार्यालय प्रभारी रंजय कुमार, स्वामी सहजानंद संग्रहालय के उपाधयक्ष सीताशरण शर्मा, कार्यकारी सचिव अधिावक्ता गीरिजानंदन सिंह, अधिावक्ता कुमुद कांत आदि प्रमुख हैं।

ज्ञात रहे प्राइड ऑफ़ इंडिया अवॉर्ड उस शख्सियत को दिया जाता है, जो सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में महती योगदान देते हैं। प्राइड ऑफ़ इंडिया एवं इंडो यूके कल्चरल फ़ोरम द्वारा श्री सागर का चयन लॉकडाउन के दौरान जहानाबाद के लिए कोविड-19 किट्स, सूखा राशन एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के कारण किया गया। साथ ही जहानाबाद में जरूरतमंद लोगों की सेवा में उनके द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

दोनों संस्थाओं द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री भारत सरकार रामदास आठवले, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री नेपाल सरकार श्री राम वीर मानंधार रहे। सांसद गुमान सिंह डामर, नेपाल के उच्चायुक्त नीलांबर आचार्य, चांसलर, आईआईएमटी दिल्ली, योगेश मोहन गुप्त, डॉ दिवाकर शुक्ल, चेयरमैन, वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड इंग्लैंड, पूनम जेजलर, वाइस चेयरमैन वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड, स्विट्जरलैंड, विली जेजलार, संरक्षक, वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड, जर्मनी की गौरवमय मौजूदगी में यह सम्मान श्री सागर को दिल्ली में प्रदान किया गया।