पटना

जहानाबाद: एक ही रात तीन घरों से लाखों की संपत्ति ले उड़े चोर


जहानाबाद। परसविगहा थाना क्षेत्र के दो गांव के तीन घरों में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की सम्पति की चोरी कर ली। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार डिहुरी गांव निवासी ओम प्रकाश यादव के घर में प्रवेश कर लाखो रुपये की सम्पति चोरी कर लिया। उन्होंने बताया की रविवार को मेरे चाचा का देहांत हो गया था। सभी लोग दाह सस्कार के लिए पटना चले गये थे। घर में सिर्फ महिला मौजूद थी। वे लोग जब घर वापस लौटे तो देखा कि घर का मेन दरवाजा खुला हुआ है और सभी सामान बिखरा पड़ा है।

उन्होंने बताया की घर में रखा सभी बक्सा भी गायब था। बक्सा में रखा सोने चांदी के जेवरात कीमती कपड़े तथा 35 हजार रुपये नगद समेत करीब दो लाख रुपये से अधिक की सम्पति की चोरी कर ली गई है। चोरो ने गांव स्थित बधार में बक्सा तोड़कर सभी सामान निकाल कर फ़ेक दिया था। उसी जगह पर एक बांस का सीढ़ी भी बरामद किया गया है जिसके शंका जाहिर किया जा रहा है कि उक्त सीढ़ी के सहारे ही चोर घर के छत पर चढ़ कर प्रवेश किए होंगे।

इधर अख्तियारपुर गांव में भी चोरो ने दो घरो को निशाना बनाया। बताया जाता है कि रामजीत यादव के छत के सहारे चोर घर में प्रवेश कर हजारो रुपये की सम्पति चोरी कर की। उन्होंने बताया की घर के आगे बल्ब लगाया गया था। चोरो ने वल्ब को पहले खोल लिया और उसके बाद छत के सहारे घर में प्रवेश कर हजारो रुपये की सम्पति चोरी कर लिया।

वही उमेश कुमार ने बताया की मेरे घर में प्रवेश कर चोरो ने हजारो रुपये की सम्पति चोरी कर लिया। सुबह में जब जागे तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ है और सामान गायब है। इधर पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि चोरी की घटना हुई है। रात में इनकी सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थल का निरीक्षण किया गया है। अज्ञात चोरों के विरुद्ध गृहस्वामी के द्वारा आवेदन दिया गया है। शीघ्र ही चोरी की घटना का उदभेदन कर लिया जाएगा।