पटना

मुंगेर में डिप्टी सीएम ने किया बिहार के पहले ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन


मुंगेर (आससे)। सरकारी अस्पतालों में बिहार के पहले ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन राज्य के उप मुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री तारकिशोर प्रसाद, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के कर कमलों द्वारा किया गया। स्थानीय जीएनएम स्कूल परिसर में आईटीसी की सहयोग निर्मित इन 02 प्लांटों द्वारा 100 बेड से संबद्ध रहेगा। 500 एलपीएम (लीक्वीड प्रति मिनट) ऑक्सीजन आपूर्ति करेगा। 350 एवं 150 एमपीएम क्षमता के अलग अलग 02 ऑक्सीजन आपूर्ति प्लांट है। 100 बेड तक उपकरण युक्त पाईप लाईन बिछाने का कार्य भी आईटीसी ने ससमय किया है। करोड़ों के लागत से निर्मित इस प्लांट को विगत माह में कार्य के लिए रेडीमोड में कर दिया गया था।

उद्घाटन से पूर्व मंत्री पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। आईटीसी के कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रबंधक श्री वाई पी सिंह द्वारा मंच संचालन का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय पर सरकार के साथ किये गये अपने कमिटमेंट को पूरा करने में सफल रहा। उन्होंने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य प्रशासन का एवं  मंत्रीगण का आभार प्रकट किया।  उप मुख्यमंत्री ने भी अपने संबोधन में कहा कि आईटीसी द्वारा किया गया यह कार्य निश्चय ही बिहार के लिए एक उदाहरण बनेगा। मुंगेर के साथ आईटीसी का पुराना नाता रहा है। आईटीसी के इस जनउपयोगी कार्य का काफी सराहा।

उन्होंने कहा कि कोविड यात्रा में कई लोगों ने अपने परिजनों को खोया है। माननीय प्रधानमंत्री के टीकाकरण एवं गरीब कल्याण अन्य योजना से काफी हद तक इस नियंत्रण पा लिया गया है। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक उपकरण देने का कार्य किया गया। आईटीसी द्वारा किये गये संकल्प को उन्होंने सिद्ध किया है। लोक कल्याण के क्षेत्र में बेमिसाल कायम किये है। मुंगेर के साथ जन जनमान्तर का नाता का प्रत्यक्ष स्वरूप आज सामने आया है। निश्चित तौर पर यह मुंगेर की पीड़ा का हरने का कार्य करेगा। हमें जनता के प्रति प्रतिबद्धता का एहसास है। मुंगेर के विकास सभी स्तरों पर किया जायेगा।

इससे पूर्व माननीय पंचायती राज मंत्री श्री सम्राट चौधरी ने भी बिहार सरकार की कई योजनाओं को मुंगेर में लाने की बात कही। इसके बाद परिसर में मंत्री द्वारा पौधारोपण भी किया गया। माननीय उप मुख्यमंत्री ने नगर परिषद हवेली खड़गपुर में नगर सरकार भवन तथा अन्य योजना का भी शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, आईटीसी ब्रांच मैनेजर, माननीय विधायक श्री प्रणव कुमार, पूर्व विधायक श्री विजय कुमार विजय, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश जैन उपस्थित थे। सिविल सर्जन ने धन्यवाद ज्ञापन किया।