पटना

जहानाबाद: जदयू के जिला उपाध्यक्ष बनाएं गए टुन्ना


जहानाबाद। सत्ताधारी दल जद यू ने एक बार फि़र से पार्टी का विस्तार करते हुए नयी कमेटी का गठन किया है। पूर्व विधायक सह जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने पार्टी में दो बार जिला महासचिव रहे सुरदासपुर गांव निवासी कृष्ण मुरारी उर्फ टुन्ना जी को बड़ी जवाबदेही सौंपते हुए जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। इधर टुन्ना जी को जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

कार्यकर्ताओं ने कहा है कि वे लम्बे समय से पार्टी में एक समर्पित कार्यकर्ता और जूझारू साथी के रूप में जुड़े रहे हैं। उनके जिला उपाध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रांतीय नेता राजीव नयन उर्फ राजू, जयप्रकाश च्रदंवशी, बैजनाथ शर्मा, मुर्तजा अंसारी, दिलीप कुशवाहा समेत कई लोग शामिल हैं।