पटना

जहानाबाद: जिले में बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा नेताओं ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात


जहानाबाद। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई के एक शिष्टमंडल ने उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान शिष्टमंडल में शामिल नेताओं ने जिले में बढ़ते अपराधिक घटनाओं से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया। वहीं उप मुख्यमंत्री ने तत्काल पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर बात कर इस संबंध में जानकारी लिया। साथ ही हाल के दिनों हुई हत्या की घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इधर पुलिस अधीक्षक ने उपरोक्त मामले में एसआईटी गठित कर अपराधियों के विरुद्ध जल्द कारवाई करने का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  अजीत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दामोदर प्रसाद, नगरध्यक्ष कृष्णा गुप्ता शामिल थे।