पटना

जहानाबाद: पॉली प्लास्टिक उद्योग की स्थापना से जिले में औद्योगिकरण को मिलेगी नई दिशा : डीएम


दमुहां में निर्माणाधीन उद्योग का डीएम ने किया निरीक्षण

जहानाबाद। जिलाधिकारी हिमांशु कुमार राय ने बुधवार को काको प्रखंड के दमुहां पंचायत में तीन करोड़ की लागत से बनने वाले खाटू श्याम पॉली प्लास्टिक उद्योग का निरीक्षण किया। जिसका उद्घाटन आगामी 23 जनवरी को किया जाना अपेक्षित है।

जिलाधिकारी के निरीक्षण क्रम में चेम्बर्स आफ़ कौमर्स के अध्यक्ष कैलाश पोद्दार ने बताया कि खाटू श्याम पॉली प्लास्टिक उद्योग को कुल पांच फ़ेज में प्रारंभ किया जाएगा, जिसके प्रथम फ़ेज की शुरुआत 23 जनवरी से किया जाना अपेक्षित है। जिसमें प्लास्टिक के कुर्सी का निर्माण किया जाएगा। उसके उपरांत अन्य प्लास्टिक के उत्पादों का निर्माण किया जाएगा।

जिलाधिाकारी ने वहां के मशीनों का बारिकी से निरीक्षण किया तथा सभी के फ़ंक्शनिंग के बारे में जानकारी प्राप्त किया। इस उद्योग की स्थापना से जहानाबाद में औद्योगिकरण को एक नई दिशा मिलेगी। साथ ही जिले के कामगारों को रोजगार का बेहतर अवसर प्राप्त होगा एवं जहानाबाद जिले के द्वारा प्लास्टिक उत्पादों को उच्च स्तर पर भी निर्यात किया जा सकेगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ-साथ वरीय उप समाहर्ता पंकज कुमार घोष, वरीय उप समाहर्ता अमनप्रीत सिंह, अंचलाधिकारी काको, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, अध्यक्ष चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एवं अन्य पदाधिकारी तथा उद्योगपति  उपस्थित थे।