पटना

जहानाबाद: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाए : आरसीपी


जिले में आगमन पर केंद्रीय मंत्री का जदयू कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

जहानाबाद। केंद्रीय इस्पात मंत्री व जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह अपने कार्यकर्ता आभार-संपर्क कार्यक्रम के तहत शनिवार को जहानाबाद पहुंचे। यहां उनका जदयू के नेता व कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ कई जगहों पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आरसीपी सिंह ने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता का लक्ष्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम को घर-घर पहुंचाना होना चाहिए। उन्होंने बिहार में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली समेत कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां उनका शानदार काम ना दिखता हो। आज से 16 साल पहले इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। आज न्याय के साथ विकास का बिहार से बढ़कर कोई दूसरा उदाहरण नहीं।

जिले के सीमा पर पहुंचते ही जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा के नेतृत्व में गगनभेदी नारे तथा फ़ूलमाला एवं अंगवस्त्र देकर केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। इधर पार्टी के प्रदेश सचिव दिलीप कुमार के नेतृत्व में भी बडी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी फ़ूल मालाओं के साथ स्वागत किया। वहीं सेवनन में मुकेश कुमार सिंह, काको मोड़ पर विनोद कुमार, ईदगाह के पास एकबाल लीडर, अरवल मोड़ पर अश्विनी कुमार, हॉस्पिटल मोड़ पर मुन्ना हुसैन, अम्बेडकर चौक पर रंजन एवं नीतीश कुमार टनटन, कारगिल चौक पर गुलाम मुर्तजा अंसारी एवं रामप्रवेश कुशवाहा, एरकी में अरमान अहमद गुड्डू एवं संजय सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।


कार्यकर्ताओं के हर दुख-सुख में साथ हूँ : मंत्र

जहानाबाद। आभार यात्रा के तहत जहानाबाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी के घर जाकर उन्हें ढाढ़स बंधाया। बता दें कि पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नी का निधन कैंसर के कारण हो गया था। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में संगठन के सभी लोग इस परिवार के साथ खड़े हैं। मैं खुद भी हरेक कार्यकर्ता के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़ा हूँ। उन्होंने सांत्वना देते हुए कहा कि जैसे ही हमें इस दुखद घटना की जानकारी मिली हम भावुक हो गए थे। मौके पर सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष राहुल कुमार, संजय सिंह, रंधीर पटेल समेत अन्य लोग मौजूद थे।


इस क्रम में शहर के ऊंटा मोड़ के समीप जदयू के प्रांतीय नेता मुकेश कुमार सिंह के आवास पर पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ने बाबू वीर कुंवर सिंह के चित्र पर मार्ल्यापण किया। मौके पर मुकेश कुमार सिंह व जितेंद्र नीरज के नेतृत्व में दर्जनों उत्साही कार्यक्रताओं ने फ़ूल माला से लाद दिया। इस अवसर पर मोमेंटो और तलवार देकर मंत्री को सम्मानित किया गया।

इधर मखदुमपुर प्रखण्ड के आदर्श ग्राम पंचायत धारनई एनएच 83 के पास मुखिया अजय सिंह यादव के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री का फ़ूल माला से जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में सियाशरण यादव, दीपक कुमार, धीरेंद्र वर्मा, रविंद्र पासवान, गोरेलाल मांझी, बड़े यादव, सुनील यादव, किशनदेव यादव, राजकपुर यादब, श्याम दास, बृजभान वर्मा, नवल यादव, मनी यादव सहित अन्य लोग शामिल थे। वहीं केंद्रीय मंत्री ने अन्य कई जगहों पर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान सांसद चन्देश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, प्रदेश नेता राजीव नयन उर्फ राजू सिंह, मुख्य प्रवक्ता दिलीप कुशवाहा, भागीरथ कुशवाहा, अलखजेंडर खान, चंदेश्वर बिंद, जगदीश प्रसाद कुशवाहा, गोपाल शर्मा सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत को लेकर तत्पर थे।