पटना

जहानाबाद: रूपये के लेनदेन के विवाद में हुई फायरिंग और मारपीट में पांच लोग जख्मी


बैजनाथ बिगहा अहले सुबह रणक्षेत्र में हुआ तब्दील

जहानाबाद। रुपये के लेनदेन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई जिसमे दोनों पक्षों के एक महिला समेत पांच लोग जख्मी हुए हैं। घटना जहानाबाद जिले के परस बिगहा थाना क्षेत्र के बैजनाथ बिगहा गांव की है। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों में दोनो पक्ष के एक-एक व्यक्ति को गोली लगी है। जबकि, अन्य तीन घायल दोनो पक्ष के हैं।

दो पक्षो में चल रहा था विवाद

दरअसल में पारसबिगहा थाना क्षेत्र के बैजनाथ बिगहा गांव में पैसे के लेन देन लेकर दो पक्षो में विवाद चल रहा था और बुधवार की अहले सुबह  एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष से रुपये मांगने गए। इसी बीच दोनो में कहा सुनी होने लगी। और देखते ही देखते दोनो एक दूसरे पर टूट पड़े।और गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। जमकर हुई मारपीट के बाद दोनों ओर से फायरिंग भी हुई जिसमें एक पक्ष से एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी जबकि दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के हाथ मे गोली लग गयी। वही इस घटना में शामिल एक महिला संतरा देवी समेत तीन अन्य लोग भी घायल है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पारस बिगहा थाना को दी। मारपीट व गोली चलने की सूचना मिलते ही थाना की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों से पूछताछ की।पारसबिगहा थाने के एएसआई लालसाह पासवान ने बताया कि दोनों तरफ से जख्मी लोगों के फर्द बयान आने पर मामला दर्ज किया जाएगा। इधर, गोलीबारी की घटना से गांव के लोगों में दहशत व तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।