पटना

जहानाबाद: सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए : सम्राट चौधरी


गरीब कल्याण अन्न योजना का थैला वितरण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

जहानाबाद। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में शनिवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का थैला वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान की कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री सह भाजपा नेता सम्राट चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद राधामोहन शर्मा उपस्थित हुए।

मौके पर मंत्री सम्राट चौधरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राधामोहन शर्मा एवं मंचासीन अतिथियों के द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का शुभारंभ थैला में 5 किलो अनाज के साथ गरीबों के बीच वितरण किया गया। मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार के सभी जन कल्याणकारी एवं जनता के हित में जुड़े हुए सभी विकास योजनाओं को लोगों के बीच में रखने का कार्य किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे सभी योजनाओं को विस्तार से चर्चा किया। वहीं राधा मोहन शर्मा ने प्रशिक्षण से संबंधित स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के बीच कोरोना से संबंधित सभी गाइडलाइन को अच्छी तरह से समझाने एवं करने के लिए कहा।

साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा किया। उक्त मौके पर पूनम सिन्हा, मनोज शर्मा, अजीत शर्मा ने भी सम्बोधित किया। मौके पर प्रशिक्षण देने वालों में निरंजन कुमार बबलू, दंत चिकित्सक डॉ अमरजीत, रौशन शर्मा, जयराम शर्मा प्रमुख रूप से थे। मौके पर नगरध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, रवि रंजन, धार्मेंद्र चौहान, कमलेश शर्मा, सुनीता कुमारी, दामोदर प्रसाद सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।