पटना

जहानाबाद: सामाजिक सद्भाव से ही सर्वांगीण विकास संभव है : डा. करुणा सागर


धराउत में जहानाबाद का विकास और हम विषय पर परिचर्चा का आयोजन

मखदुमपुर (जहानाबाद)। बुधवार को धाराउत विकास मंच के तत्वावधान में जहानाबाद का विकास और हम, परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष अशोक प्रियदर्शी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर शामिल अपर पुलिस महानिदेशक, आधुनिकीकरण ब्यूरो ऑफ़ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट, दिल्ली डॉ करुणा सागर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम किसी भी विकास के लिए पुरुषों के साथ साथ महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिये।

साथ ही आम जनमानस मे स्वरोजगार लघु उद्योग को बढाया देना, पर्यटन के क्षेत्र में इको टूरिज्म, रुरल टुरिज्म, नेचर टुरिज्म के माध्यम से ही चहुंमुखी विकास संभव है। उन्होंने ने कहा कि संपूर्ण विकास के लिए सभी लोगो को मिलकर एक साथ आगे आना होगा। मुख्य वक्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सदभाव पर विशेष जोर देते हुए एतिहासिक विरासत को बचाने पर जोर दिया।

इस मौके पर अतिथि के तौर पर राजकिशोर शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा, राजु शर्मा, विमल शर्मा, रामागोस्वामी, सुरेंद्र साव, चन्द्रभूषण शर्मा, राम ईश्वर सिंह, धाराउत पंचायत के सरपंच गनौरी पासवान, मनिष दांगी, शशि कुमार दांगी, विरेन्द्र दास, बिरजू तिवारी, सूर्यदेव पाण्डेय, दिपक दांगी, मुन्ना मालाकार, अनुज पासवान, प्रदीप पासवान, पिन्टु पासवान, रमई राम, शैलेश पासवा, भगवान मांझी, किशोरी मांझी, महेन्द्र मांझी, इसराम दास सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।