Latest News नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय लखनऊ

जानिए दिल्ली समेत देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा, झमाझम हुई बारिश


नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। वहीं, दूसरी ओर देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को एक मौसम अपडेट में जानकारी दी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और आसपास के अन्य क्षेत्रों में पहुंच गया है। मानसून के चलते शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और मुंबई के अलग-अलग स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर, कोंकण (मुंबई सहित), मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के कई जगहों समेत में आगे की ओर बढ़ गया है।

 

दिल्ली समेत इन राज्यों में चलेगी लू

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट में कहा गया कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रह सकती है।