News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

जालंधर दक्षिण के AAP विधायक शीतल अंगुराल के गनमैन की गोली लगने से माैत, जांच में जुटी पुलिस


जालंधर। आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल के गनमैन ने खुद को गोली मार दी, जिससे उसकी  मौत हाे गई। वीरवार को ही उसने ड्यूटी पर आना था। विधायक शीतल के साथ पवन ड्यूटी पर नहीं गया था। घटना के बाद विधायक ने पुलिस काे बुलाया है।

इसके अलावा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विधायक का कहना है कि आज उसका ड्यूटी का पहला दिन था। वह जालंधर जिले के महितपुर का रहने वाला था। अंगुराल का कहना है कि आज सुबह मंदिर जाने के लिए गनमैन काे फाेन किया था। बताया जा रहा है कि गनमैन का परिवार में विवाद चल रहा था। वह घरेलू कलह से लंबे समय से परेशान था। इसके चलते ही उसने यह खाैफनाक कदम उठाया हाेगा।

गाैरतलब है कि विधायक अंगुराल पहले भी कई बार विवादाें में रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही वह भाजपा छाेड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।

आत्महत्या या हत्या इसकी जांच शुरू

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है क्योंकि गोली छाती पर और बाजू में लगी है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि यह आत्महत्या नहीं है या तो गलती से गोली किन्हीं कारणों से चल गई या फिर किसी ने गोली मारी है। इन दोनों एंग्लों पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी हरपाल सिंह व जांच टीम ने अपनी जांच शुरू कर दी है। मौके पर दक्षिण हलके के विधायक शीतल अंगुराल भी पहुंच चुके हैं