पटना

जाले: भाजपा द्वारा मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन


आगामी चुनाव में कार्यकर्ताओं के आत्मबल मजबूत बनाने पर चर्चा

जाले (दरभंगा)(आससे)। भाजपा के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के द्वारा आयोजित मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन जाले विधानसभा के कमतौल मंडल स्थित ऐतिहासिक व धार्मिक तीर्थस्थल अहिल्यास्थान परिसर में किया गया। रविवार को शिविर का उद्घाटन बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री जीवेश कुमार, प्रदेश मंत्री धर्मशिला गुप्ता, डॉ. रामप्रवेश ठाकुर, अंजनी निषाद, विजय कुमार चौधरी, डॉ.राघवेन्द्र प्रसाद आदि के द्वारा संयुक्त रूप से समारोह पूर्वक दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से सभी वक्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर आगामी चुनाव में उनके आत्मबल को मजबूत बनाने, भाजपा के सिद्धांत, इतिहास व राजनीति संगठन आदि पर विशेष रूप से चर्चा किया गया। शिविर में 7 वर्ग का आयोजन किया गया जिसमें पहला भाजपा का इतिहास विकास पर मंत्री जीवेश कुमार ने विस्तृत चर्चा की। दूसरा वर्ग प्रदेश के मंत्री डॉ. धर्म शिला गुप्ता ने भाजपा का कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका पर चर्चा किया गया।

तीसरा वर्ग जिला के उपाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सैद्धांतिक अधिष्ठान पर चर्चा किया गया। चौथा सत्र मुखिया महासंघ के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र प्रसाद ने 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव तथा भाजपा एवं हमारा दायित्व पर विशेष चर्चा किया। पांचवां सत्र जाले मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार पाठक ने सोशल मीडिया का किस तरह से उपयोग करना है, इस पर विस्तृत रूप से चर्चा किया। सातवां चर्चा एफपीओ के बारे में भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य व महनार विधानसभा के कार्यकर्ता दिलीप सिंह ने विशेष रूप से चर्चा किया गया।

शिविर के प्रशिक्षण वर्ग में मंत्री जीवेश कुमार ने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा किया एवं उस योजनाओं से पूरे बिहार सहित जाले विधानसभा में अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिलने व इसकी कार्य योजना पर भी बल दिया।

कार्यक्रम में सिंघवारा मंडल के अध्यक्ष शिवशंकर साह, कमतौल मंडल अध्यक्ष राम सुदिष्ट बैठा, रघुनन्दन ठाकुर, जयेन्द्र कुमार उर्फ राजा, वीना मिश्रा, सुनील सिंह,परमेश्वर मिश्रा अमोल, रेशम झा, अविनाश कश्यप, संजीत यादव, विक्की ठाकुर, मनीष साह, संजीव चौधरी, मुकेश सिंह, रिंकी देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।