Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

जिन्ना टावर पर वाईएसआर कांग्रेस फहराएगी तिरंगा, एकता का देगी संदेश: विधायक मोहम्मद मुस्तफा


नई दिल्ली, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी गुंटूर में जिन्ना टावर पर तिरंगा फहराएगी। गुंटूर पूर्व के विधायक मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि यहां हिंदू और मुसलमान बहुत शांति से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम यह संदेश देने के लिए रंगा फहरा रहे हैं कि हम सब एक हैं। विधायक ने कहा भाजपा इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से भड़काने की कोशिश कर रही है।

क्यों हो रहा जिन्ना टावर के नाम पर विवाद

आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में जिन्ना टावर के नाम पर विवाद हो रहा है। दरअसल 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा फहराने के लिए कुछ लोगों का समूह जिन्ना टावर में गुस गया था, लेकिन पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। जिन्ना टावर स्वतंत्रता आंदोलन के स्थायी प्रतीकों में से एक है। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम ने टावर को तिरंगे के रंग में रंग दिया था। इसके साथ ही टावर के पास राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की व्यवस्था भी की जा रही है। साथ ही विवाद के चलते विधायक मोहम्मद मुस्तफा ने मंगलवार यानि 1 फरवरी को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिन्ना टावर का दौरा भी किया था।