Latest News राजस्थान राष्ट्रीय

राजस्थान: अशोक गहलोत बोले- अर्थव्यवस्था की हालत खराब हुई, देश हर पैमाने पर पिछड़ रहा


जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वक्तव्य को वास्तविकता से उलट बताया है। गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि बजट को अमृतकाल का बजट कहें या कुछ और, उससे यह सच्चाई नहीं बदलने वाली कि भाजपा की नीतियों के कारण देश हर पैमाने पर पिछड़ रहा है। भारत कृषि प्रधान देश है। यह पहला ऐसा बजट है, जिसमें किसानों को कुछ भी नहीं दिया गया। अर्थव्यवस्था की हालत खराब हो चुकी है। बेरोजगारी बढ़ रही है। जरूरी सामानों की कीमतें आम आदमी के लिए बोझ बन गई है। सरकार ने बजट में जनता के कल्याण की किसी योजना का ऐलान नहीं किया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बजट को युवाओं, मध्यम वर्ग, गरीबों और किसानों के हितों का बता रहे हैं, जबकि बजट में इनके लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किए गए हैं।  भारत कृषि प्रधान देश है। यह पहला ऐसा बजट है, जिसमें किसानों को कुछ भी नहीं दिया गया। जहां एनडीए के शासन में गरीबी बढ़ रही है, वहीं सरकार ने बजट में जनता के कल्याण की किसी योजना का ऐलान नहीं किया है।