Latest News करियर नयी दिल्ली राष्ट्रीय

जेईई एडवांस रिवाइज्ड शेड्यूल घोषित, अब अगस्त में इस डेट को होगी परीक्षा


JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस का रिवाइज्ड शेड्यूल घोषित हो चुका है। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन, जेईई एडवांस्ड 2022 (Joint Entrance Examination, JEE Advanced 2022) की परीक्षा अब 28 अगस्त, 2022 को देश भर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन आईआईटी मुबंई (IIT Mumbai) करेगा। 209 केंद्रों पर परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षण या सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। JEE Advanced 2022 पहले 3 जुलाई के लिए निर्धारित थी। वहीं परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम अब आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी कर दिया गया है। ऐसे में इस एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स बदला हुआ शेड्यूल यहां लॉगइन करके देख सकते हैं।

JEE Advanced 2022: इन तिथियों का रखें ध्यान

जेईई एडवांस 2022 के लिए पंजीकरण की शुरुआत- 7 अगस्त, 2022

जेईई एडवांस 2022 पंजीकरण फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2022

जेईई एडवांस 2022 शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि-12 अगस्त 2022

जेईई एडवांस 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड- 23 अगस्त 2022

जेईई एडवांस 2022 परीक्षा तिथि 28 अगस्त, 2022

जेईई एडवांस 2022 प्रोविजनल आसंर-की रिलीज-1 सितंबर, 2022