Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

जेएनयू की पहली महिला कुलपति होंगी प्रो. शांतिश्री धुलीपुडी पंडित


नई दिल्ली। सावित्रीबाई फुले पूणे विवि में राजनीति विज्ञान और लोक प्रशासन की प्रो. शांतिश्री धुलीपुडी पंडित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की नई कुलपति होंगी। यह जेएनयू की पहली महिला कुलपति भी होंगी। इनकी नियुक्ति पांच वर्षों के लिये की गई है।

गत जेएनयू के कुलपति के तौर पर अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद से प्रो. एम जगदीश कुमार कार्यवाहक कुलपति के तौर पर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। कुमार को अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रो. संतिश्री का जन्म रूस के सेंट पीट्सबर्ग में हुआ है। स्कूली शिक्षा मद्रास से ली। इसके बाद अमेरिका के कैलिफोर्निया विवि से सोशल वर्क से डिप्लोमा किया।

इन्होने प्रेसिडेंसी कालेज, मद्रास से स्नातक किया और यहीं से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर किया। जेएनयू के स्कूल अाफ इंटरनेशनल रिलेशन से 1986 से एमफिल किया। इन्हें ए ग्रेड 83.4 प्रतिशत अंक मिले थे और टापर थी। जेएनयू से ही 1990 में “पार्लियामेंट एंड फारेन पालिसी इन इंडिया- नेहरू ईयर’ विषय से पीएचडी भी किया। पुणे विवि में प्रो. शांतिश्री धुलीपुडी पंडित स्नातकोत्तर छात्रों को अंतरराष्ट्रीय संबंध, भारत की विदेश नीति, अंतरराष्ट्रीय संगठन, विश्व राजनीति, वैश्विक सुरक्षा आदि पढ़ाती है।