Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

जेपी नड्डा ने पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग से की मुलाकात बताई केंद्र की उपलब्धियां


नई दिल्ली, । मोदी सरकार अपने नौ साल के कार्यकाल का जश्न मना रही है। इसी के तहत भाजपा लोगों के बीच जाकर इन नौ सालों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और उसके द्वारा चलाई गई लोककल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बता रही है। इसी कड़ी में सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग से भेंट की।

नड्डा ने पूर्व सेना प्रमुख को दी केंद्र की उपलब्धियों की जानकारी

पूर्व सेना प्रमुख से मुलाकात के दौरान नड्डा ने उन्हें मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी। इससे पहले, पूर्व सेना प्रमुख ने घर पहुंचने पर नड्डा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मोदी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री के रूप में ली शपथ

बता दें, नरेन्द्र मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले वे गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे थे। वे 2001 से 2014 तक यानी 12 साल और 227 दिन तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।

सात से 15 राज्यों में बनी भाजपा सरकार

पहली बार जब भाजपा 2914 में सत्ता में आई थी तो उसकी सात राज्यों में सरकार थी। इनमें से पांच राज्यों गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उसके मुख्यमंत्री थे, जबकि दो राज्यों आंध्र प्रदेश और पंजाब में वह सहयोगी पार्टी थी। लेकिन, अब भाजपा की 15 राज्यों में सरकार है, जहां वह सत्ता में या गठबंधन में हैं। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, उत्तराखंड, असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम और पुदुचेरी शामिल हैं।

भारत ने ब्रिटेन को छोड़ा पीछे

पीएम मोदी के नौ साल के कार्यकाल के दौरान ही भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी। उसने रूस, इटली, ब्राजील, फ्रांस और ब्रिटेन को पीछे छोड़ा। इसके पहले, भारत की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान पर थी।