Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

झगड़ा होने के बाद मायके गई थी, पति ने कर दिया कुछ ऐसा पत्नी के उड़ गए होश,


 झांसी। पत्नी से विवाद होने पर पति ने उसके डीमैट अकाउंट से मेल आईडी हैक कर लगभग 3 लाख रुपए के शेयर अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। साथ ही कुछ कीमती शेयर बेच भी दिए।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पत्नी ने अपने बेचे गए शेयर का हर्जाना भी मांगा है।

यह है पूरा मामला

कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित साईं विहार फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी स्वाति अगरिया ने बताया कि उनका विवाह उज्जैन के स्वास्तिक नगर निवासी राजेश चतुर्वेदी के साथ हुआ था। कुछ दिन सब सामान्य रहा, मगर बाद में पति व उनके रिश्तेदारों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। इस सम्बन्ध में उन्होंने विपक्षियों के खिलाफ न्यायालय में विधिक कार्यवाही की है।

ऑनलाइन खरीदे थे शेयर

उन्होंने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में झांसी में अपने मायके में रहती हैं। उन्होंने एक कंपनी में अपना डीमैट अकाउंट खोला। उसमें विभिन्न कंपनी के 15 लाख रुपए कीमत के 45 शेयर ऑनलाइन खरीदे थे।

इस डीमैट खाते से उनके पति से छल करके लगभग 3 लाख रुपए के शेयर्स अपने खाते पर ट्रांसफर कर लिए। इनमें 3 कंपनियों के शेयर, जिनकी कीमत लगभग एक लाख रुपए है, किसी अन्य को बेच दिए गए।

पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उन्होंने कंपनी को ऑनलाइन शिकायत भेज दी है। साथ ही उनकी शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने भी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।