Latest News झारखंड रांची

झारखंडः गुरुवार से राजधानी रांची में शुरू हुई अनलॉक की प्रक्रिया,


  • रांची। झारखंड की राजधानी रांची के लोगों के लिए राहत वाली खबर है कि करीब 41 दिन बाद गुरुवार से रांची में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस दौरान सिर्फ कपड़े-जूते, ज्वेलरी और कॉस्मेटिक्स को छोड़कर हर सामानों की दोपहर दो बजे तक दुकानें खुलेंगी। इसके चलते लोग जरूरत वाली सामानों की खरीदारी कर सकेंगे। अब राजधानी के लोगों को ई-पास से छुटकारा मिलेगी।

लॉकडाउन के दौरान घर से बिना ई-पास के गाड़ी लेकर निकलना मना था। लेकिन सरकार ने इससे छूट दे दी है। अब अपने शहर और जिले के भीतर आराम से सफर कर सकेंगे। हालांकि जिले और राज्य से बाहर जाने के लिए ई-पास की बाध्यता अभी भी है। सरकार ने भी ऐसी कोई छूट नहीं दी है, जिससे कहीं भीड़भाड़ जैसे हालात पैदा हों।

हालांकि कई चीजों पर सरकार की सख्ती जारी है। जैसे कि मॉल और मल्टी ब्रांड की दुकानें अभी बंद रहेंगी, ताकि भीड़ न लगे। वहीं धार्मिक स्थल खुलेंगे, लेकिन वहां श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके अलावा शादी समारोह में 11 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की इजाजत नहीं।

बता दें कि अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी लॉकडाउन लगने के बाद से कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आई है। वहीं प्रदेश में कोरोना को मात देने वालों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है। इसके चलते राज्य में रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ी है। प्रदेश की रिकवरी रेट 96.14 पर पहुंच गया है। वहीं मंगलवार को राज्य में 609 नए मरीज मिले और 1449 लोग स्वस्थ हुए। पूर्वी सिंहभूम ऐसा जिला रहा, जहां सबसे ज्यादा 113 मरीज मिले।