रांची

झारखंड में कोरोना के सक्रिय 149 मामलों में सबसे अधिक 99 रांची में


झारखंड में कोरोना के सक्रिय 149 मामलों में सबसे अधिक 99 रांची में
रांची। झारखंड में कोरोना के सक्रिय 149 मामलों में सबसे अधिक 99 राजधानी रांची में ही हैं। शुक्रवार को पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी में कोरोना के छह नए केस मिले हैं। संतोष की बात है कि इस दौरान पूरे राज्य में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इस समय अवधि में राज्य भर में कोरोना से 13 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत 12 नए केस मिले हैं। राजधानी में मिले छह और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से दो मरीजों के अलावा देवघर, धनबाद, रामगढ़ और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से एक-एक नए मरीज की पहचान हुई है। प्रदेश की राजधानी कोरोना के मामले में सबसे अधिक चिंता का कारण बनी है। अब तक रांची में इस महामारी से एक हजार, 585 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कुल मरीजों की संख्या 86 हजार, 242 हो गई थी। इनमें से 84 हजार, 554 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्यभर में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या तीन लाख, 48 हजार, 960 तक पहुंची। इन मरीजों में से तीन लाख, 43 हजार, 673 लोग इस संकट से बाहर आ गये हैं। राज्य में पांच हजार, 138 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। कोरोना का पता लगाने के लिए जांच भी जारी है। राज्य में कुल एक करोड़, 63 लाख, 88 हजार, 767 सैंपल की जांच की गयी है। इस समय झारखंड में कोरोना के 149 सक्रिय केस हैं। राज्य में कोरोना का रिकवरी रेट 98.49 प्रतिशत है।