Latest News झारखंड रांची

झारखंड में शनिवार से सोमवार तक बंद रहेंगी दुकानें,


  • रांची। झारखंड में कोरोना के मामले कम होने के बाद प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बुधवार को बैठक के बाद फैसला लिया गया है कि शनिवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। आवश्यक सेवाओं को छूट मिलेगी। जमशेदपुर को छोड़कर अन्य जिलों में दुकानें खुलने का समय 2 घंटे बढ़ा दिया गया है। अब 23 जिलों में शाम चार बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति होगी। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने दी है। इसके अलावा प्रदेश में सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करने के साथ सैलून की दुकानों को भी खोलने की अनुमति सरकार ने दी है। बुधवार को सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन प्राधिकारी की बैठक में ये सभी फैसले लिये गए हैं।

बैठक के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि जमशेदपुर में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए फिलहाल वहां 2 बजे तक ही दुकानें खुलेंगी। मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि राज्य में वीकेंड लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसके तहत अब शनिवार सुबह 5 बजे से लेकर सोमवार सुबह 6 बजे तक राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी सेवा छोड़कर लोगों के घरों से निकलने पर पबांदी रहेगी।