रांची

झारखंड में सर्वाधिक कोरोना मरीज रांची में


झारखंड में सर्वाधिक कोरोना मरीज रांची में
रांची। झारखंड में कोरोना के सक्रिय 141 मामलों में सबसे अधिक 93 राजधानी रांची में हैं। इनमें आठ नए मरीज शामिल हैं। राजधानी में इस महामारी से एक हजार, 585 लोगों की मौत हो चुकी है। संतोष की बात है कि राजधानी सहित पूरे राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। रांची में सक्रिय मरीजों की संख्या 86 हजार, 259 हो गई। हालांकि रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में 14 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। जिले में अब तक 84 हजार, 577 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। रविवार को बताया गया कि पूरे राज्य में कोरोना से 26 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के सिर्फ 15 नए केस मिले हैं। इनमें रांची से आठ के अलावा पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से चार, देवघर से दो और गुमला से एक मरीज है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या तीन लाख, 48 हजार, 992 हो गई। इनमें से तीन लाख, 43 हजार, 713 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में इस महामारी से पांच हजार, 138 लोगों की मौत हो गई। इस बीच लोगों के बीच कोरोना जांच जारी है।