Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

डाउनिंग स्ट्रीट को बोरिस जानसन ने कहा अलविदा


लंदन प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ( Prime Minister Boris Johnson) ने मंगलवार को अपना डाउनिंग स्ट्रीट आफिस छोड़ दिया। आधिकारिक तौर पर अपना इस्तीफा महारानी एलिजाबेथ II को सौंपने के लिए जानसन स्काटलैंड गए हैं। ब्रिटिश नेता ने दो माह पहले ही अपने पद से इस्तीफा देने का मन बना लिया था। उम्मीद जताई गई है कि महारानी से उनकी मुलाकात बालमोरल एस्टेट में होगी जहां देश की सत्ता लिज ट्रस के (Liz Truss) को सौंपी जाएगी।

स्काटलैंड के बालमोरल कैसल में हैं महारानी एलिजाबेथ II

डाउनिंग स्ट्रीट से निकलकर जानसन ने कहा कि उनकी नीतियों से देश की इकोनामी मजबूत हुई । इससे लोगों को मौसम व ऊर्जा संकट से निपटने में सहायता मिली। जानसन ने आगे कहा, ‘मैं उन बूस्टर राकेट की तरह हूं जिसने अपने कार्यों को पूरा किया है।’ जानसन अपने पद से इस्तीफा देंगे। इसके बाद ट्रस महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से खुद को प्रधानमंत्री नियुक्त करने का औपचारिक अनुरोध करेंगी। बता दें कि अभी महारानी स्काटलैंड के बालमोरल कैसल में हैं। वहीं पर नए प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। इसके बाद लंदन लौटकर ट्रस अपने मंत्रिमंडल में नियुक्तियों की घोषणा करेंगी।

jagran

जानसन मंत्रिमंडल में थीं विदेश मंत्री

जानसन मंत्रिमंडल में 2021 से वह विदेश मंत्री के रूप में कार्य कर रही थीं। ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी। उनसे पहले मार्गरेट थैचर और टेरीजा मे प्रधानमंत्री रह चुकी हैं।सोमवार को ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद के लिए 47 वर्षीय मैरी एलिजाबेथ ट्रस के नाम का एलान हो गया। वह आज पद की शपथ लेंगी। उन्होंने करीब डे़ढ महीने चली प्रक्रिया के बाद भारतीय मूल के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक को सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के अंदरूनी चुनाव में हराया है। सीधे मुकाबले में ट्रस को 81,326 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुनक को 60,399 वोट मिले। अपने मध्य नाम से प्रसिद्ध लिज ट्रस प्रधानमंत्री पद पर कार्यरत बोरिस जानसन का स्थान लेंगी।