News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

ड‍िंपल यादव ने मैनपुरी सीट से दाखि‍ल क‍िया नामांकन, अखि‍लेश-शि‍वपाल और राम गोपाल यादव भी रहे मौजूद


मैनपुरी। लोकसभा चुनाव में मैनपुरी संसदीय सीट पर इस बार का घमासान पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। सपा के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और वर्तमान सांसद डिंपल यादव ताल ठोक रही हैं। ड‍िंपल यादव (Dimple Yadav) ने मंगलवार को मैनपुरी लोकसभा सीट से नामांकन दाखि‍ल क‍िया।

 

इससे पहले डिंपल पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल सैफई के मेला मैदान पर जाकर उनको पुष्पांजलि अर्पित की। नामांकन के लिए मैनपुरी रवाना होने से पहले आवास पर नवरात्र के चलते कन्या भोज भी कराया। डिंपल यादव ने अपने गांव में पत्रक देवी के मंदिर पर भी पूजा अर्चना की।