News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

तवांग मुद्दे : हमारा एक भी जवान गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, राजनाथ सिंह का बयान


संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही जारी है। तवांग मुद्दे पर विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तवांग मुद्दे पर संसद में जवाब दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि तवांग में झड़प के दौरान दोनों ओर से कुछ जवान घायल हुए हैं। मैं सदन को बताना चाहता हूं कि झड़प में हमारे एक भी जवान ना तो शहीद हुआ है और ना ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। भारतीय जवानों के समय पर हस्तक्षेप के कारण चीनी सैनिक वापस लौट गए।

  • 12:41 PM, 13 Dec 2022

    India China Standoff: आर्मी के साथ खड़ा हर पार्टी का सदस्य- थरूर

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, इसमें कोई शक नहीं कि चीन की नजरें तवांग पर हैं। हमें काफी सतर्क रहना होगा। हमारी सेना ने जो कुछ भी किया, देश उसका समर्थन करता है। मैंने रक्षा मंत्री से कहा कि उन्हें पूरी दुनिया को ये दिखाना चाहिए कि भारत एक है और हर एक दल का सदस्य आर्मी के साथ है।
    /

  • 12:25 PM, 13 Dec 2022

    पीएम केयर फंड का जायजा लिया जाए- अधीर रंजन चौधरी

    कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि एक बार प्रधानमंत्री केयर फंड का जायजा लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उसमें जिन लोगों ने चंदा दिया है उनकी सूची निकाली जाए और देखा जाए कि कितनी चीनी कंपनियों ने चंदा दिया है।

  • 12:16 PM, 13 Dec 2022

    एक भी जवान नहीं हुआ शहीद- राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में कहा कि तवांग में झड़प के दौरान दोनों ओर से कुछ जवान घायल हुए हैं। मैं सदन को बताना चाहता हूं कि झड़प में हमारे एक भी जवान ना तो शहीद हुआ है और ना ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। भारतीय जवानों के समय पर हस्तक्षेप के कारण चीनी सैनिक वापस लौट गए।

  • 12:15 PM, 13 Dec 2022

    सीमा की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध भारतीय जवान: Rajnath Singh

    राजनाथ सिंह ने कहा कि इस मुद्दे को चीनी राजनयिकों के सामने उठाया गया। मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे जवान देश की सीमा की सुरक्षा करने और सीमा की सुरक्षा को चुनौती देने के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • 12:10 PM, 13 Dec 2022

    भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों को अतिक्रमण से रोका

    राजनाथ सिंह ने कहा कि 9 दिसंबर को तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में पीएलए के सैनिकों ने अतिक्रमण किया और यथास्थिति को बदलने का प्रयास किया। चीनी सैनिकों का हमारे जवानों ने दृढ़ तरीके से सामना किया। हमारे सैनिकों ने चीनी सैनिकों को हमारे क्षेत्र में अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें अपनी पोस्ट पर वापस जाने के लिए मजबूर किया।

  • 12:04 PM, 13 Dec 2022

    भारत का सैनिक गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तवांग मुद्दे पर संसद में बयान दिया। राजनाथ ने कहा कि चीनी सैनिकों के साथ झड़प में हमारा एक भी जवान गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

  • 12:00 PM, 13 Dec 2022

    भारत की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं हुआ

    अमित शाह ने तवांग मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथ लिया है। शाह ने कहा कि मैंने प्रश्नकाल की सूची देखी और प्रश्न संख्या 5 देखने के बाद मुझे कांग्रेस की चिंता समझ में आई। सवाल राजीव गांधी फाउंडेशन (आरजीएफ) के विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) लाइसेंस को रद्द करने के संबंध में था। शाह ने कहा कि भारत की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं हुआ है।

  • 11:51 AM, 13 Dec 2022

    India-China Border Clash: क्या बोले अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लोकसभा में आज विपक्ष ने प्रश्नकाल नहीं चलने दिया, मैं इस कृत्य की निंदा करता हूं। संसदीय कार्य मंत्री ने साफ कहा कि रक्षा मंत्री संसद में इस (तवांग फेसऑफ) पर बयान देंगे।

  • 11:32 AM, 13 Dec 2022

    13 दिसंबर 2001 सबसे भयानक दिन

    राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नरायण सिंह ने कहा कि 13 दिसंबर 2001 को स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे भयानक दिन के रूप में याद किया जाएगा। 21 साल पहले आतंकवादियों ने संसद पर हमला किया था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने इसकी रक्षा के लिए वीरता दिखाई और आतंकवादियों के दुस्साहसी प्रयास को विफल कर दिया।

  • 11:29 AM, 13 Dec 2022

    India-China Border Clash: राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित

    विपक्ष के भारी हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

  • 11:13 AM, 13 Dec 2022

    Mallikarjun Kharge, Sonia Gandhi ने भी दी श्रद्धांजलि

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी सांसद सोनिया गांधी के अलावा अधीर रंजन चौधरी ने संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
    /

  • 10:55 AM, 13 Dec 2022

    Parliament Attack: शहीदों को श्रद्धांजलि

    उपराष्ट्रपति और राज्यसभा चेयरमैन जगदीप धनखड़, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, पीएम मोदी के अलावा कई नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

  • 10:48 AM, 13 Dec 2022

    संसद पर हमले की 21वीं बरसी

    संसद पर आतंकी हमले की आज 21वीं बरसी है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

  • 10:43 AM, 13 Dec 2022

    Rajnath Singh संसद पहुंचे

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद पहुंच गए हैं। वो आज संसद में बयान जारी करेंगे।

  • 10:32 AM, 13 Dec 2022

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा व राज्यसभा में देंगे बयान

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर 12 बजे लोकसभा में और दोपहर 2 बजे राज्यसभा में बयान देंगे।

  • 10:04 AM, 13 Dec 2022

    India China LAC: सीडीएस जनरल अनिल चौहान देंगे जानकारी

    चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एलएसी पर सुरक्षा स्थिति को लेकर जानकारी देंगे। सुरक्षाबल रक्षा मंत्री को तवांग में दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच हुई झड़पों के बारे में अपडेट कर चुके हैं।

  • 09:51 AM, 13 Dec 2022

    Rajnath Singh ने बुलाई सेना प्रमुखों की बैठक

    तवांग मुद्दे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों की बैठक बुलाई है। बैठक कुछ ही देर में शुरू होगी।

  • 09:32 AM, 13 Dec 2022

    Randeep Surjewala ने भी दिया नोटिस

    कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन और रणदीप सुरजेवाला ने भी तवांग झड़प पर चर्चा की मांग की है। दोनों सांसदों ने राज्यसभा में चर्चा के लिए नोटिस दिया है।

  • 09:30 AM, 13 Dec 2022

    India-China Border Clash: RJD सांसद ने भी दिया नोटिस

    कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलावा राजद ने भी चीनी सैनिकों से झड़प के मामले में चर्चा की मांग की है। राजद सांसद मनोज झा ने राज्यसभा में चर्चा के लिए नोटिस दिया है।

  • 09:20 AM, 13 Dec 2022

    AAP ने भी की चर्चा की मांग

    आम आदमी पार्टी ने भी सैनिकों में झड़प के मामले में चर्चा की मांग की है। पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने नियम 267 के तहत राज्यसभा में चर्चा के लिए नोटिस दिया है।

  • 09:19 AM, 13 Dec 2022

    मनीष तिवारी ने भी दिया नोटिस

    कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में चर्चा के लिए भारत-चीन सैनिकों में झड़प के मुद्दे पर नोटिस दिया है।

  • 09:15 AM, 13 Dec 2022

    संसद में गूंजेगा भारत-चीन के सैनिकों की झड़प का मुद्दा

    कांग्रेस सांसद आज भारत-चीन सैनिकों के झड़प के मुद्दे को संसद में उठाएंगे। कांग्रेस सांसदों ने इस पर चर्चा के लिए नोटिस भी दिया है।