News TOP STORIES आगरा उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

ताजमहल घूमने आना अभी है फायदेमंद, मिलेगा दिन में अलग नजारा और रात को मनमोहक दृश्य


आगरा, । यदि Tajmahal घूमने का इरादा है तो प्रोग्राम बनाने में देरी ना कीजिए। इस समय अगर आएंगे तो दो फायदे हो जाएंगे। दरअसल एक तो सभी स्मारकाें पर एंट्री फ्री है और दूसरा शाम के समय आगरा किला सहित दूसरे स्मारक तिरंगी रोशनी से जगमग हैं, रात को नजारा भी बेहद खूबसूरत है।

jagran

आगरा किला पर शाम काे नजारा। 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के संरक्षित स्मारकों में 11 दिवसीय अमृत महोत्सव की शुक्रवार से शुरूआत हो गई। एएसआइ के सभी स्मारकों पर भारतीय और विदेशी पर्यटकों का प्रवेश निश्शुल्क रहने से पर्यटकों की खुशी देखते ही बन रही है। शाम को स्मारकों पर जा रही आकर्षक कृत्रिम प्रकाश की व्यवस्था ने उनके अनुभव को यादगार बना रहा है।

15 अगस्त तक एंट्री फ्री

देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव को खास बनाने के लिए एएसआइ ने पांच से 15 अगस्त तक सभी स्मारक व म्यूजियम में प्रवेश निश्शुल्क किया है, ताकि देसी-विदेशी पर्यटक इन स्मारकों का अवलोकन कर आजादी का जश्न मना सकें। शुक्रवार को महोत्सव के पहले दिन सिकंदरा, एत्माद्दौला, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी पर पर्यटकों की खासी भीड़ रही। हालांकि शुक्रवार को ताजमहल बंद रहने से वहां असर नहीं दिखा, शनिवार से वहां भीड़ बढ़ने की संभावना है।

jagran

रात में चमकता एत्माद्दौला का प्रवेश द्वार। 

रात में जगमगाए स्मारक

शुक्रवार शाम से आगरा किला के अमर सिंह गेट, फतेहपुर सीकरी का दीवान-ए-खास, अकबर के मकबरे के प्रवेश द्वार और एत्माद्दाैला की यमुना किनारा स्थित बारादरी को कृत्रिम प्रकाश में रोशन किया गया। इस दौरान उनकी आभा देखते ही बनती थी।

Tajmahal पर नहीं डाल सकते रोशनी

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस और ताजमहल को रात में रोशनी से आकर्षित होने वाले कीड़ाें से बचाने के लिए रात में रोशनी नहीं डाली जा सकती है। इसलिए ताजमहल को छोड़कर अन्य सभी स्मारकाें पर रात में तिरंगी रोशनी की जा रही है। आगरा ही नहीं बल्कि मथुरा के गोविंद देव मंदिर पर भी रात में रोशनी से सजावट की जा चुकी है।

jagran

फतेहपुर सीकरी में दीवान ए खास, रोशनी के बीच नजारा ही खास है। 

भीड़ नहीं बनेगी समस्या

निश्शुल्क प्रवेश के कारण स्मारकों पर समस्या न हो, इसलिए अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. राजकुमार पटेल ने भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त प्रबंध दिए हैं। ताजमहल में अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं, ताकि भीड़ के कारण अराजकता न हो।