Latest News नयी दिल्ली बिजनेस राष्ट्रीय

तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी, किया इतने करोड़ का दान


नई दिल्ली, । देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। इस दौरान उनकी ओर से मंदिर के ट्रस्ट तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को 1.5 करोड़ रुपये का दान किए गए। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का प्रबंधन करता है।

उनके साथ भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने छोटे बेटे अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट भी पहुंची थी। मर्चेंट ने इस मंदिर के प्रांगण में मौजूद हाथी को खाना भी खिलाया और आशीर्वाद भी लिया।

jagran

1.5 करोड़ का दान दिया

मुकेश अंबानी के साथ इस मौके पर रिलायंस रिटेल लिमिटेड के डायरेक्टर मनोज मोदी भी थे। अंबानी ने मंदिर के ट्रस्ट को 1.5 करोड़ रुपये का दान दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं तिरुमाला भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने आया हूं।

इसके साथ आगे उन्होंने कहा कि मंदिर साल दर साल बेहतर होता जा रहा और इस पर सभी भारतीय काफी गर्व करते हैं।

jagran

श्रीनाथजी मंदिर भी गए थे

अंबानी परिवार को काफी धार्मिक माना जाता है। इससे पहले अंबानी परिवार सोमवार को राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थिति श्रीनाथजी मंदिर भी गया था। उन्हें कई बार परिवार के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करते हुए भी देखा गया है।

 

मुकेश अंबानी की संपत्ति

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का नाम दुनिया के टॉप 10 अमीरों की सूची में आता है। मुकेश अंबानी की संपत्ति फिलहाल 92.2 बिलियन डॉलर है और वे दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।