News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

थोड़ी देर बाद सिसोदिया की कोर्ट में पेशी, AAP दफ्तर में घुसी पुलिस, कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए


नई दिल्ली, : सीबीआई आज यानी सोमवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी। सिसोदिया की रविवार को दिल्ली के आबकारी नीति घोटाले के मामले में सीबीआई ने गिरफ्तारी की थी। इससे पहले केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से करीब 8 घंटे की पूछताछ की थी।

हालांकि पूछताछ के दौरान सिसोदिया सीबीआई के सवालों को जवाब सही से नहीं दे पाए। डिप्टी सीएम की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके परिवार वालों से मिलने पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा पर कई आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी के नेता देशभर में आज विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बीजेपी दफ्तर का घेराव करने का प्लान बनाया है।

  • 02:37 PM, 27 Feb 2023

    AAP दफ्तर के भीतर घुसी पुलिस

    दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दफ्तर के भीतर दिल्ली पुलिस घुस गई है। जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

  • 02:30 PM, 27 Feb 2023

    बीजेपी दफ्तर के बाहर AAP का प्रदर्शन

    आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली, ओडिशा, गुजरात, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली में बीजेपी दफ्तर के बाहर भी आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है।

  • 02:08 PM, 27 Feb 2023

    पुलिस की AAP कार्यकर्ताओं को चेतावनी

    दिल्ली में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन उग्र हो गया है। पुलिस के साथ उनकी धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने AAP कार्यकर्ताओं का हिरासत में लेने की चेतावनी दी है। साथ ही प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों का लाउडस्पीकर पुलिस ने बंद करा दिया है।

  • 01:50 PM, 27 Feb 2023

    प्रदर्शकारियों और पुलिस में धक्कामुक्की

    दिल्ली में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई है।

  • 01:45 PM, 27 Feb 2023

    दिल्ली समेत कई राज्यों में AAP का प्रदर्शन

    दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन तेज कर दिया है। वहीं, भाजपा मुख्यालय जाने की कोशिश कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बल पूर्वक पीछे किया है। बता दें कि मनीष सिसोदिया की 2 बजे बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी है।

  • 01:08 PM, 27 Feb 2023

    सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन शुरू

    आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ असम और भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया है। वहीं, दिल्ली में पार्टी कार्यालय के अंदर ही नेता प्रदर्शन कर रहे हैं।

  • 12:58 PM, 27 Feb 2023

    रोक के बावजूद पार्टी दफ्तर पहुंच रहे AAP कार्यकर्ता

    रोक के बावजूद AAP कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पहुंच रहे। “जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया छूटेंगे”, के नारे लगाते हुए आप कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पहुंचने लगे है। पार्टी दफ्तर पहुंचे आप विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि पार्टी के नेताओं और विधायकों के घर पर पुलिस लगा दी गई है, जो उन्हें पार्टी मुख्यालय नही आने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग भाजपा मुख्यालय जाएंगे, आज कोई ताकत हमें नही रोक सकेगी।

  • 12:51 PM, 27 Feb 2023

    सिसोदिया की गिरफ्तारी को हेमंत सोरेन ने बताया शर्मनाक

    झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी निराशाजनक और निराशाजनक है। यह लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई राज्य सरकारों की आवाजों पर हमला करने और उन्हें दबाने का एक और बेशर्म प्रयास है, जो विशेष रूप से हाशिये के लोगों और उनके मुद्दों के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

  • 12:43 PM, 27 Feb 2023

    AAP कार्यकर्ताओं को पार्टी दफ्तर जाने पर लगाई गई रोक

    आम आदमी पार्टी कार्यालय जाने वाला मार्ग बंद किया गया। साथ ही AAP के कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय जाने देने पर भी रोक लगा दी गई। वहीं, आम आदमी पार्टी के लोगों को भाजपा मुख्यालय जाने से रोकने के लिए पुलिस ने आईटीओ के पास डीडीयू मार्ग पर बैरिकेड लगाकर रोड को बंद किया।

  • 12:40 PM, 27 Feb 2023

    केजरीवाल की बात को मनोज तिवारी ने बताया मन गढ़त

    सीएम अरविंद केजरीवाल के ट्वीट का जवाब देते हुए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि ऐसी फेक न्यूज़ आपने आईबी को ले कर गुजरात में भी फैलायी थी। अब सब जानते हैं कि आप जो लिखते और बोलते है वो सब मनगढ़ंत होता है। क़ानून को काम करने दो, शराब मंत्री के शराब घोटाले पर जाँच की आँच जल्द आगे भी बड़ेगी, ये ही आपका भी डर है ना।

  • 12:38 PM, 27 Feb 2023

    सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद अलर्ट पर राजधानी

    मनीष सिसोदिया की रविवार को हुई गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय राजधानी अलर्ट पर है। CBI मुख्यालय और AAP-BJP दफ्तर के बाहर सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है। मेडिकल टेस्ट के बाद सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • 12:23 PM, 27 Feb 2023

    MCD के लीडर ऑफ हाउस को हाउस अरेस्ट किया गया- AAP

    आम आदमी पार्टी ने कहा कि मोदी की पुलिस ने दिल्ली की जनता की आवाज़ को ख़ामोश करवाने के लिए अब MCD के लीडर ऑफ हाउस मुकेश कुमार गोयल को हाउस अरेस्ट कर लिया है। कहा कि मोदी की तानशाही जारी है।

  • 11:49 AM, 27 Feb 2023

    सिसोदिया को गिरफ्तार करने का राजनीतिक दबाव था- सीएम केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे बताया गया है कि ज्यादातर सीबीआई अधिकारी मनीष की गिरफ्तारी के खिलाफ थे। वे सभी उनका बहुत सम्मान करते हैं और उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है, लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने का राजनीतिक दबाव इतना अधिक था कि उन्हें अपने राजनीतिक आकाओं की बात माननी पड़ी।

  • 11:40 AM, 27 Feb 2023

    सिसोदिया जेल में हैं, क्योंकि उन्होंने बच्चों को Engineer-Doctor बनाया- AAP का केंद्र पर हमला

    दिल्ली के डिप्टी सीएम की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट करके लिखा, “मनीष सिसोदिया जी Jail में है, क्योंकि उन्होंने बच्चों को Engineer-Doctor बनाया, जबकि Modi जी चाहते थे कि वो BJP के लिए दंगाई-गुंडे तैयार करें।”

  • 11:24 AM, 27 Feb 2023

    केंद्र ने पार्टी के हर अहम आदमी को सलाखों के पीछे डाला है- सौरभ भारद्वाज

    आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया है कि पार्टी के लगभग 80 फीसदी नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि सिसोदिया के बाद गोपाल राय समेत आम आदमी पार्टी के आधा दर्जन विधायकों की गिरफ्तारी हुई है। सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि संगठन का हर आदमी जो अहम है, केंद्र सरकार ने सलाखों के पीछे डाला है। 24 घंटे से अधिक गए हैं, लेकिन यह नहीं बताया गया कि किन कारणों से नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।

  • 11:11 AM, 27 Feb 2023

    सिर पर बांध कफ़न वो निकले- AAP

    आम आदमी पार्टी ने ट्वीट करके लिखा, “सिर पर बांध कफ़न वो निकले, बिन सोचे परिणाम रे भैया”। AAP सांसद संजय सिंह कल से ही PM Modi की Police द्वारा Detain किए AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं में क्रांति की मशाल जलाएं रखे हुए हैं।

  • 10:57 AM, 27 Feb 2023

    मेडिकल टेस्ट के बाद सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया जाएगा

    दिल्ली की आबकारी आबकारी नीति घोटाले में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया को मेडिकल टेस्ट के बाद सीबीआई की राउस एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, सीबीआई कार्यालय में सुरक्षा-व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।

  • 10:05 AM, 27 Feb 2023

    प्रदर्शन करके Black Day मनाएगी आम आदमी पार्टी

    दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट करके कहा कि आज विरोध प्रदर्शन के जरिए आम आदमी पार्टी Black Day मनाएगी। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी और अडानी से यारी के विरोध में आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पर दोपहर 12 बजे होगा विरोध प्रदर्शन।

  • 09:46 AM, 27 Feb 2023

    AAP कार्यालय के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती

    आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन से पहले कार्यालय के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। इसको AAP ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।