News TOP STORIES नयी दिल्ली मध्य प्रदेश

दिग्विजय का मोहन भागवत पर निशाना,


  • मध्य कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना तालिबान से कर संघ प्रमुख मोहन भागवत पर हमला किया है। कांग्रेस नेता ने महिलाओं को लेकर आरएसएस और अफगानिस्तान के चरमपंथी समूह तालिबान की सोच को एक समान बताया है।

दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि तालीबान कहता है कि महिलाएं मंत्री बनाए जाने लयाक नहीं हैं। वहीं मोहन भागवत का कहना है कि महिलाओं को घर पर ही रह कर गृहस्थी सम्भालना चाहिए। इसपर उन्होंने सवाल किया कि क्या विचारों में समानता है?