Latest News मध्य प्रदेश

दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर बोले शिवराज सिंह चौहान, उनकी मानसिकता तालिबानी है


  • नई दिल्ली,। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक मीडिया रिपोर्ट को साझा करते हुए आरोप लगाया कि भारतीय अधिकारियों ने चुपचाप तरीके से तालिबान के नेताओं से मुलाकात की है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके लिखा, यह बहुत ही गंभीर विषय है। भारत सरकार को इस विषय पर तत्काल वक्तव्य देना चाहिए। क्या BJP IT Cell इसको संज्ञान में ले कर राष्ट्र द्रोह की श्रेणी में लेगा? दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह को सोच को तालिबानी करार दिया है। दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह की सोच तालिबानी है।

दरअसल दिग्विजय सिंह ने बीबीसी की एक रिपोर्ट को साझा करके आरोप लगाया है कि भारतीय नेताओं ने तालिबानी नेताओं से मुलाकात की। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अधिकारियों ने कतर की राजधानी दोहा में गुपचुप तरीके से तालिबानी नेताों से मुलाकात की है। ऐसा पहली बार है कि भारत सीधे तालिबान से बात कर रहा है। एक अधिकारी ने द हिंदू को बताया कि मेरा मानना है कि भारतीय अधिकारियों का यह चुपचाप दौरा तालिबान से बात करने के लिए हुआ है। गौर करने वाली बात है कि भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कतर में नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से इसपर कुछ भी नहीं कहा गया है कि क्या भारतीय अधिकारियों ने तालिबानी नेताओं से बात की है।