Latest News मध्य प्रदेश

दिग्विजय सिंह बोले हिटलर से कम नहीं भाजपा


  1. भोपाल: मध्य प्रदेश में उपचुनाव की सरगर्मियों के बीच राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने BJP पर एक बड़ा हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर BJP की तुलना की हिटलर से की। साथ ही कहा कि जिस तरह हिटलर ने जर्मनी को बर्बाद कर दिया वैसे ही बीजेपी भारत को बर्बाद कर देगी। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खतरे में है। दिग्विजय सिंह अपना घर संभाले।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में लिखा कि चुनाव का अंतिम चरण आ गया है। सभी भाजपाई बोलेंगे हिन्दू खतरे में है। उसे बचाने के लिए BJP के वोट दो। यही हिटलर करता था और वही भाजपा करती है। हिटलर ने जर्मनी को बर्बाद किया उसी तरह BJP भारत बर्बाद कर रही है।