Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य

दिल्ली के बाद इन नौ शहरों में लॉन्च हुई Sputnik V, क्या होगी कीमत,


  1. नई दिल्ली,: भारत में रूसी कोविड वैक्सीन स्पुतनिक वी के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही देश के कई शहरों में ये टीका उपलब्ध हो जाएगा। राजधानी दिल्ली का इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल रविवार को स्पूतनिक वी को प्रशासित करने वाला शहर का पहला अस्पताल बन गया। पहले इसे हैदराबाद में लांच किया गया था। अब यह कोलकाता, दिल्ली समेत कई शहरों में भी उपलब्ध कराई जाने लगी है।

इसके अलावा स्पुतनिक वी वैक्सीन भारत भर के 9 और शहरों में उपलब्ध होगी, जिसमें बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, विशाखापत्तनम, बद्दी, कोल्हापुर और मिर्यालागुडा शामिल हैं। फिलहाल अभी लोगों को लिए यह वैक्सीन CoWIN पोर्टल पर उपलब्ध नहीं कराई गई है,इसलिए अभी कोई भी इसके लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकता है। अपोलो अस्पताल के मुताबिक वैक्सीन को 20 जून से आम जनता के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

केंद्र सरकार के नवीनतम मूल्य निर्धारण नियमों के मुताबिक, स्पूतनिक वी वैक्सीन की कीमत 1145 रुपए रखी गई है। जिसमें अस्पताल के शुल्क और जीएसटी भी शामिल होंगे। इससे पहले अपोलो अस्पताल में वैक्सीन की एक डोज की कीमत 1250 रुपए थी। बता दें कि अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि आने वाले समय में वैक्सीन की कीमतों में कमी की जाएगी।