Uncategorized

दिल्ली यूनिवर्सिटी कल जारी करेगी CSAS थर्ड सीट आवंटन सूची, 15 नवंबर तक स्वीकार करें सीट


 DU Admission 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी में चल रही अंडरग्रेजुएशन प्रोगाम में दाखिले की प्रक्रिया से जुड़ी अहम अपडेट है। डीयू कल यानी कि 13 नवंबर, 2022 को CSAS थर्ड सीट आवंटन सूची शाम 5 बजे जारी की जाएगी। यह सूची आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर रिलीज की जाएगी। कैंडिडेट्स उम्मीदवार अपने क्रेंडिशयल्स के साथ लॉग इन करके डीयू की तीसरी सीट आवंटन की जांच कर सकेंगे।

इन तिथियों का रखें ध्यान

डीयू सीएसएएस तीसरी मेरिट सूची जारी-13 नवंबर शाम 5 बजे

कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन- 14 से 16 नवंबर (शाम 4:59 बजे)

फीस जमा करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2022

कैंडिडेट्स थर्ड राउंड में आवंटित सीट 14 नवंबर को सुबह 10 बजे से 15 नवंबर 2022 को शाम 4:59 बजे तक स्वीकार कर सकेंगे। डीयू ने सीएसएएस थर्ड राउंड का रिवाइज्ड शेड्यूल 11 नवंबर को जारी किया। इसके बाद, कॉलेज ऑनलाइन आवेदनों को सत्यापित और स्वीकृत करने के लिए कैंडिडेट्स को 14 नवंबर, 2022 सुबह 10 बजे से 16 नवंबर, 2022 4:59 बजे तक स्वीकार कर सकते हैं। इसके पहले सीट आवंटन का तीसरा राउंड गुरुवार को शुरू होने वाला था, लेकिन विश्वविद्यालय ने बुधवार को घोषणा की कि इसे रीशेड्यूल्ड किया गया है। अब थर्ड राउंड रविवार की शाम पांच बजे शुरू होगा और 20 नवंबर को समाप्त होगा।

बता दें कि,डीयू की दूसरी सीट आवंटन सूची में कुल 15,550 उम्मीदवारों को प्रवेश मिल चुका है। इसके साथ ही, 9,626 छात्रों ने अपने कॉलेज और पाठ्यक्रम को अपग्रेड किया है। डीयू दूसरी सीट आवंटन 2022 में कुल 3,806 नए दाखिले हुए हैं।

इस दिन जारी होगी spot सूची

डीयू ने सीएसएएस spot राउंड शेड्यूल भी जारी किया है। इसके अनुसार, स्पॉट राउंड के लिए रिक्त सीटों की घोषणा 20 नवंबर को की जाएगी। उम्मीदवार 21 नवंबर को सुबह 10 बजे से 22 नवंबर को शाम 4:59 बजे तक स्पॉट राउंड प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। डीयू spot आवंटन सूची 23 नवंबर को जारी की जाएगी।