Latest News नयी दिल्ली पंजाब

दिल्ली सरकार के मिनिस्टर बनेंगे पंजाब के मंत्रियों के गाइड, जानें रणनीति


लुधियाना। आम आदमी पार्टी दिल्ली की तर्ज पर पंजाब सरकार को चलाने की योजना बना चुकी है। दिल्ली सरकार के पांच मंत्रियों को पंजाब के अलग-अलग जोनों का प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। दिल्ली सरकार के ये पांच मंत्री पंजाब के मंत्रियों के गाइड के तौर पर काम करेंगे और पंजाब में सरकार की योजनाओं को लागू करने के लिए रोडमैप तैयार करेंगे। आम आदमी पार्टी ने पंजाब को पांच जोनों में बांटने की योजना बना ली है। मुख्यमंत्री व कैबिनेट के गठन के बाद पार्टी पंजाब को पांच जोनों में बांटा जाएगा। उन जोनों मंत्रियों को अपने-अपने प्रभारियों के साथ मिलकर काम करना होगा।

दिल्ली की तर्ज पर मिलेंगी सुविधाएं

आम आदमी पार्टी चुनाव में दावा करती रही है कि दिल्ली सरकार लोगों के लिए काम कर रही है। पंजाब में दिल्ली की तरह ही लोगों को हर सुविधा उनके घर में मिलेगी। पंजाब में सरकार चलाना आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी। दरअसल आम आदमी पार्टी अब अन्य राज्यों में भी पांव पसारने की तैयारी में है। ऐसे में पंजाब में बेतरीन गवर्नेंस देकर अन्य राज्यों के लिए मिसाल बनाना चाहेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी मालवा को तीन जोनों में बांटेगी और इसके अलावा दोआबा व माझा जोन बनाएगी। जोनों के हिसाब से ही मंत्री भी नियुक्त किए जाएंगे।