News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

देश में आज दिखाई देगा रमजान का चांद, कल होगा पहला रोजा


नई दिल्ली, । रूस-यूक्रेन में 38वें दिन भी युद्ध जारी है। युद्ध के 37वें दिन दोनों देशों के बीच मध्यस्थता को लेकर वार्ता हुई। लेकिन इस वार्ता में भी सुलह को लेकर हल नहीं निकल पाया है। वहीं, अमेरिकी रक्षा विभाग यूक्रेन को सुरक्षा सहायता के लिए 300 मिलियन डालर की अतिरिक्त सहायता मुहैया कराएगा, जिसमें लेजर-निर्देशित राकेट सिस्टम, ड्रोन और वाणिज्यिक उपग्रह इमेजरी सेवाएं शामिल हैं। साथ ही नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने आज पीएम मोदी से मुलाकात की। बता दें कि शेर बहादुर देउबा ने जुलाई 2021 में नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। जुलाई 2021 में पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार नेपाली प्रधानमंत्री किसी विदेशी देश के आधिकारिक दौरे पर हैं। वहीं, देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है।

  • रमजान से पहले खरीदारी के लिए उमड़े लोग

     

    दिल्ली में रमजान से पहले लोग जामा ​मस्जिद के आसपास के बाज़ारों में खरीदारी करने पहुंचे। एक दुकानदार ने बताया इस बार पहले से बेहतर माहौल है और काम भी ठीक चल रहा है। बाजार में रौनक भी बहुत है।

     

  • ‘हरियाणा के लोगों से माफी मांगे पंजाब और दिल्ली के मुख्यमंत्री’

     

    पंजाब विधानसभा में चंडीगढ़ पर प्रस्ताव पारित करने को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि AAP पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को इसकी निंदा करनी चाहिए या उन्हें हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। पंजाब के सीएम को भी हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने जो किया है वह निंदनीय है।

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी जानकारी

     

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे सफाई कर्मचारियों के लिए हमने चुनाव से पहले भी कहा था कि हम उनका मानदेय प्रतिदिन 500 रूपए किया जाएगा, इसके लिए राज्य शासनादेश जारी कर दिया गया है।

     

  • ‘मार्च महीने का उच्चतम औसत तापमान पिछले 122 सालों में सबसे ज्यादा’

     

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि इस साल मार्च महीने का उच्चतम औसत तापमान पिछले 122 सालों में (1901 से अब तक) सबसे ज़्यादा है। हमें देखना होगा कि क्या यह अप्रैल महीने में भी ऐसे ही जारी रहेगा। क्योंकि सूखी हवा अभी भी चल रहीं हैं और अगले 10 दिनों तक बारिश के भी आसार नहीं है।

     


  • तेलंगाना के कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी

     

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी 4 अप्रैल को तेलंगाना के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा करेंगे।

  • अमरनाथ यात्रा को लेकर किए गए सुरक्षा के इंतजाम- DGP

     

    जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने बताया कि इस साल की अमरनाथ यात्रा की तैयारियां चल रहीं हैं। कितने लोग इस यात्रा के लिए आएंगे उसका आंदाज़ा लगाया जा चुका है। सुरक्षा के इंतज़ाम कैसे होंगे उसकी भी तैयारी की जा चुकी हैं।

  • AFSPA को हटाना एक क्रांतिकारी फैसला है- किरेन रिजिजू

     

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि मैं आपको गर्व और संतुष्टि की भावना के साथ संबोधित कर रहा हूं। पहली बार ऐसा महसूस हो रहा है कि पूर्वोत्तर मुख्यधारा बन गया है। हम हमेशा सुनते थे कि पूर्वोत्तर को मुख्यधारा से जोड़ना है। AFSPA को हटाना ये एक क्रांतिकारी फैसला है।