राष्ट्रीय

देश में करोना से एक करोड़ से अधिक मरीज स्वस्थ


नयी दिल्ली (आससे)। केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में करोना से 1 करोड़ से अधिक मरीज स्वस्थ हो गये है।पिछले 24 घंटे में जहां 19,587 मरीजको ठीक हुये है, वहीं, इस दौरान 222 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 19,587 मरीजों को ठीक करके अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या संक्रमित मरीजों की तुलना में 44 गुना है। देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या आज 2,28,083 हैं, जो अब तक के कुल मामलों की तुलना में केवल 2.19 प्रतिशत हैं। मंत्रालय ने बताया कि पांच राज्यों यानी महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु तथा केरल में कोविड से ठीक होने वाले 51 प्रतिशत मामले हैं। राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण से मुक्त होने की दर 96.36 प्रतिशत है। राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों का अनुसरण करते हुए, सभी राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में संक्रमण से मुक्त होने की दर 90 प्रतिशत से अधिक है। मंत्रालय ने बताया कि 17 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में साप्ताहिक संक्रामकता दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है। 10 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में नए स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या का 79.08 प्रतिशत हिस्सा पाया गया है। केरल में एक दिन में अधिकतम 5,110 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद नए स्वस्थ होने वाले 2,570 लोगों के साथ महाराष्ट्र का स्थान है। मंत्रालय ने बताया कि 10 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों से नये संक्रमण के 83.88 प्रतिशत मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में केरल में 6,394 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र मेंकल 4,382 नए मामले सामने आए, जबकि छत्तीसगढ़ में 1,050 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में कोविड से मृत्यु के 222 मामले सामने आए हैं। इनमें से 67.57 प्रतिशत मामले छह राज्योंध्केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं।