News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य

देश में विदेश से आने वाले यात्रियों को सात दिन रहना होगा होम क्वारंटाइन


नई दिल्ली,  देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार एक दिन में एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। ऐसे में संक्रमण के काबू में लाने के लिए तमाम पाबंदियां लगाई जाने लगी है। इस बीच खबर है कि विदेश से आने वाले लोगों को सात दिनों तक अनिवार्य तौर पर होम क्वारंटाइन में रहना होगा। भारत सरकार ने इसकी जानकारी दी है।

बता दें कि गुरुवार को एक इंटरनेशनल चार्टर्ड फ्लाइट से इटली के मिलान से पंजाब के अमृतसर पहुंचे यात्रियों का कोरोना टेस्ट हुआ। इस दौरान विमान में सवार 179 लोगों में से 125 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इस बीच विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए यह नियम लागू किया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोनो संक्रमण के  1,17,100 मामले सामने आए। देश में 214 दिनों के बाद एक दिन में एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में कुल मामलों की संख्या तीन करोड़ 52 लाख 26 हजार 386 हो गई है।